23 Apr 2024, 19:17:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

कब्ज को मिटा देंगे, ये आसान घरेलू उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 3:39PM | Updated Date: Jun 22 2018 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बदलती लाइफस्टाइल का हमारे स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। असंतुलित खानपान से पेट संबंधित बीमारियां होने लगती है। गर्मी के मौसम में कब्ज की शिकायत रहती है। बिना समय खाने से भी यह समस्या होना आम बात है। इसलिए आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो कितने भी पुराने कब्ज में आराम दिलाएंगे।

हर बीमारी का इलाज है सुबह की सैर। रोजाना सुबह के समय सैर पर जाना चाहिए। साथ ही खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी बैठना या सोना नहीं चाहिए। हमेशा खाना खाकर 15 मिनट के लिए टहलना चाहिए।

नींबू कब्ज में आराम देता है। यह शरीर के विषाक्त कणों को बाहर निकालता है और पाचन तंत्र को ठीक रखता है। इसलिए रोजाना नींबू पानी पीने से भी कब्ज की शिकायत नहीं होगी। साथ ही अगर आप कॉफी पीने के शौकीन है तो कॉफी भी कब्ज को कम करेगी। क्योंकि कॉफी पीने से पेट साफ रहता है।

पुदीना और अदरक की चाय बनाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। यह बेहतरीन घरेलू नुस्खा हैं। इसके अलावा रात को सोने से पहले गुड़ खाने से भी कब्ज की समस्या दूर होती है। गुड़ विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। 

इसके अलावा आलूबुखारा खाने से पेट की सारी बीमारियां दूर हो जाती है। आूलबुखारा में फाइबर मौजूद होता है और फाइबर कब्ज को दूर करता है। इसलिए रोजाना 3-4 आलूबुखारा खाना चाहिए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »