28 Mar 2024, 14:19:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

डार्क चॉकलेट खाने के ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2018 11:44AM | Updated Date: May 30 2018 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई  रिसर्च में ये सामने आया है की डार्क चॉकलेट के सेवन से वजन कम  किया जा सकता है और हार्ट अटेक के मरीजों के लिए ये फायदेमंद हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं डार्क चॉकलेट से इम्यून सिस्टम भी मजबूत किया जा सकता है । हाल ही में एक शोध में बात सामने आई है की  डार्क चॉकलेट पुरे शरीर की सेहत को अच्छा रखता है।
 
डार्क चॉकलेट खाने से रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ती है और नयी ऊर्जा भी पैदा होती है। डार्क चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है जिससे ना सिर्फ मूड अच्छा होता है और याददाश्त  बढ़ती है बल्कि इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है। डार्क चॉकलेट में कोको फ्लेवनॉयड अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कि सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
 
कोको फ्लेवनॉयड ब्रेन, हार्ट, नर्व्स सिस्टम को प्रभावित करता है और ये सेहत के लिए काफी हद तक अच्छा  होता है। फ्लेवनॉयड एक नैचुरल न्‍यूट्रिशन है जो फलों , सब्जियों और अनाज में पाया जाता है। डार्क चॉकलेट में शामिल शुगर लेवल नर्व्स  सिस्टम पर अच्छा  इफेक्ट करता है और अधिक शुगर के सेवन से मानवी खुश रहता है। 
 
कोको के अधिक सेवन से याददाश्त, मानसिक स्थिति और प्रतिरोधक क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है ।  दरअसल, कोको में पाए जाने वाला फ्लेवनॉयड्स तत्व काफी शक्तिशाली प्रतिरोधक और सूजन रोधी होता है जो ब्रेन, हार्ट और अन्य अंगों के लिए लाभकारी होता हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »