29 Mar 2024, 04:30:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

7 दिन फॉलो करें मूंग दाल की ये डाइट, 7 किलो होगा कम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2018 10:14AM | Updated Date: May 26 2018 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आयुर्वेदिक डॉक्टर और 10 से ज्यादा विषयों पर किताबें लिख चुके डॉ अबरार मुल्तानी 7 दिन का ऐसा प्रोग्राम बता रहे हैं जिससे आप 3 से 7 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको 3 दिन मूंग दाल का सूप और बाकी के 4 दिन सूप के साथ सब्जियों को खाना होगा। मूंग दाल हरी और साबुत होनी चाहिए। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में। 
 
डिटॉक्स ड्रिंक
इस प्रोग्राम को फॉलो करने के लिए सबसे पहले आपको सुबह उठने के बाद 2 गिलास हल्का गर्म पानी पीना है। इसे बैठकर और घूंट घूंट करके पिएं। इससे बॉडी के टॉक्सिन निकल जाते हैं और बॉडी हाइड्रेड रहती है। इसके बाद आपको थोड़ा योग और ध्यान भी करना होगा। ये नहीं करना चाहते तो कम से कम 15 से 30 मिनट की वॉक करें। इससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। आइए अब जानते हैं इस मूंगदाल प्रोग्राम के बारे में।
 
प्रोग्राम को फॉलो करने से पहले जान लें ये बातें-
प्रेग्नेंट महिलाएं, ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं, जिनका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है और जिन्हें सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं वे इस प्लान को फॉलो न करें।
 
पहले तीन दिन
प्रोग्राम के पहले तीन दिन आपको हरी साबुत मुंग दाल का सूप पीना है। ये सूप आपको दिन में 6 बार पीना होगा। इसके लिए दाल को उबालकर उसमें लहसुन, अदरक, नमक, हींग, जीरा, सौंफ, धनिया, हरी र्मिच को मिलाकर इस सूप को तैयार करें। इन चीजों को दाल को उबालते समय डाल दें। इसमें तड़का नहीं लगाना है।
 
एक बार में ही पूरे दिन के लिए सूप तैयार कर लें। फिर दिन भर थोड़ा-थोड़ा लेते जाएं। एक बार में एक बाउल सूप आपको पीना है। पहले दिन में आपको थोड़ी कमजोरी फील हो सकती है। अगर ऐसा लगे तो आप सूप की क्वांटिटी और फ्रिक्वेंसी को बढ़ा सकते हैं। अगर आपको चाय पीने की आदत है तो दिन में 2 बार आप चाय भी पी सकते हैं। दिनभर में आपको 8-10 गिलास पानी भी पीना है ताकि टॉक्सिन अच्छी तरह बाहर निकल जाएं। टमाटर, नींबू, दही जैसी खट्‌टी चीजों का यूज नहीं करना है। तेल और घी भी नहीं मिलाना है।
 
अगले 4 दिन
अगले 4 दिन आपको मूंग दाल सूप के साथ सब्जियों का भी सेवन करना है। सब्जियां उबली हुई या सलाद के रूप में आप खा सकते हैं। इसमें भी तड़का नहीं लगाना है। इसमें आप गाजर, खीरा, चुकंदर, मूली, शलजम, लौकी, तुरई, ककड़ी, गोभी, प्याज, कद्दू खा सकते हैं। सूप और सब्जियों को आप अपने हिसाब से दिनभर में यूज कर सकते हैं।
 
 जैसे ब्रेकफास्ट में उबली हुई सब्जियां खाईं। फिर लंच में सूप और सब्जियां। इसके बाद शाम को फिर से सूप और डिनर में लंच और सूप दोनों। बीच में भी आप सूप और सब्जियां खा सकते हैं। सूप को दिन में 6 बार तो पीना ही है। भूखे नहीं रहना है कम क्वांटिटी में सूप नहीं पीना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »