29 Mar 2024, 04:01:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

इम्यूनिटी बढ़ाता है खरबूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 4:31PM | Updated Date: Apr 10 2018 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गर्मी के मौसम में शरीर और दिमाग की ठंडक के लिए हम तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुछ मौसमी फलों के सेवन से भी इस मौसम में शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। खरबूजा मीठा और स्वादिष्ट होता है इसलिए हर उम्र के लोग इसे खूब पसंद करते हैं। खरबूजे में काफी मात्रा में पानी पाया जाता है इसलिए गर्मी के मौसम में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और डिहाइड्रेशन से बचाव रहता है। इसके अलावा खरबूजे में ढेर सारे मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। 

घटाता है वजन

खरबूजे में बहुत कम फैट होता है इसलिए इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। इसमें मौजूद शुगर आसानी से टूट जाते हैं इसलिए ये शरीर को एनर्जी देते हैं मगर वजन नहीं बढ़ाते। साथ ही शुगर में ज्यादातर वजन इसमें मौजूद पानी का होता है इसलिए इसे खाने से पेट भरा हुआ लगता है मगर भारीपन नहीं लगता है। इसमें फाइबर की मात्रा भी खूब होती है इसलिए ये वजन घटाने में सक्षम है। 

बढ़ती है आंखों की रोशनी

खरबूजा आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद फल है इसलिए गर्मियों में इसका भरपूर सेवन कीजिए। खरबूजे में विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा काफी होती है इसलिए ये आंखों की रोशनी बढ़ाता है। ये विटामिन्स आंखों की रेटीना की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं जिससे आंखें लंबे समय तक ठीक तरह से काम कर पाती हैं। 

दिल की बीमारियों से बचाव

खरबूजा खाने से दिल की बीमारियों से भी बचाव रहता है। खरबूजे में एडिनोसिन होता है, जो शरीर में खून को पतला करता है। इससे रक्त के जमने या गाढ़ा होने का खतरा नहीं होता है और रक्त का प्रवाह ठीक बना रहता है। खरबूजे में मौजूद पोटैशियम दिल की बीमारियों जैसे हार्ट अटैक, कार्डिएक अरेस्ट, स्ट्रोक आदि से बचाता है। इसलिए खरबूजे का सेवन आपके दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »