20 Apr 2024, 07:52:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

चौंकाने वाला रिसर्च: खाने के साथ शरीर में जाते हैं प्लास्टिक के कण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 4:09PM | Updated Date: Apr 6 2018 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। हम हर बार भोजन करने के साथ संभवत: 100 से ज्यादा प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण निगल जाते हैं। एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया है। इसमें पाया गया है कि नरम सामान और सिंथेटिक कपड़े से निकलने वाले पॉलिमर घरेलू धूल में मिल जाते हैं, जो हमारे खाने की प्लेटों पर जमा हो जाते हैं। ब्रिटेन स्थित हेरियट-वॉट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने तीन घरों में खाने के टेबल पर रखे चिपचिपे धूल लगे कुछ पेट्री बर्तनों की जांच में यह पाया।

20 मिनट तक चले डिनर के अंत में पेट्री डिशेज में प्लास्टिक के 14 कण पाए गए, जो 114 प्लास्टिक फाइबर के बराबर होता है। यह औसतन हर डिनर की थाली में पाए जाते हैं। हेरियट-वॉट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला कि एक औसत व्यक्ति साल में सामान्य तौर पर खाते समय 68 हजार 415 खतरनाक माने जाने वाले प्लास्टिक फाइबरों को निगल जाता है। हेरियट-वॉट यूनिवर्सिटी के प्रफेसर टेड हेनरी ने कहा, 'हम नहीं जानते कि ये फाइबर कहां से आते हैं, लेकिन लगता है यह हमारे घर के भीतर और बाहरी वातावरण में ही मौजूद रहते हैं।' 

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि घर के बने खाने में पाए गए प्लास्टिक फाइबर खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले अनाज या खाना बनाने के वातावरण से नहीं आते बल्कि घर में मौजूद धूल कण से आते हैं। खाना खाने की प्रक्रिया के दौरान मनुष्य इस प्लास्टिक फाइबर से भरी धूल को निगल जाते हैं, साथ ही हवा में हर वक्त मौजूद रहने की वजह से सांस के जरिए भी यह हमारे शरीर में प्रवेश करता है। 

फ्रेंड्स ऑफ अर्थ के जूलियन किर्बी ने कहा, 'घर के अंदर मौजूद धूल और वह हवा जिसमें हम सांस लेते हैं उसमें पाए जाने वाले प्लास्टिक माइक्रोफाइबर्स कार टायर, कार्पेट, सॉफ्ट फर्निशिंग और जानवरों के ऊन से बने कपड़ों के माध्यम से हमारे घर में प्रवेश कर जाते हैं। इन चीजों का इस्तेमाल करने के दौरान इनमें से लगातार प्लास्टिक के सूक्ष्म कण वातावरण में निकलते रहते हैं। प्लास्टिक पलूशन को खत्म करने के लिए सभी देशों की सरकारों को ऐक्शन प्लान बनाना होगा। साथ ही वातावरण में मौजूद इस प्लास्टिक का इंसान की सेहत पर कितना बुरा असर पड़ता है, इस बारे में भी रिसर्च करने की जरूरत है।' 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »