18 Apr 2024, 13:31:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

दांतों की देखभाल करने के उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 3:32PM | Updated Date: Apr 5 2018 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यदि दांत में दर्द हो रहा हो तो किसी मुलायम लकड़ी के टुकड़ो को कपूर के तेल में भिगो कर दर्द के स्थान पर रख दें, आपको तुरंत आराम मिल जाएगा।

अखरोट का पाउडर दांत और त्वचा दोनों के लिए लाभकारी है। यदि मसूडों से खून बह रहा हो तो इसके पाउडर की मालिश से आपको तुरंत आराम मिलेगा।

एक कप पानी में आधा चम्मच सेंधा नमक मिलाकर रोज सोने से पहले कुल्ला करने पर दांतों को हर समस्या से बचा जा सकता है। हर सुबह नीम से दातुन करने से दांतों की तकलीफों से दूर रहा जा सकता है।

एक अच्छा मुख दुर्गंध नाशक होने के साथ लौंग दांत दर्द में भी राहत पहुंचाता है।

दांत की कैविटी में दर्द होने पर दालचीनी के तेल को लकड़ी में भिगोकर दर्द वाले स्थान पर रखने से काफी आराम मिलता है।

बबूल की छाल को पानी में उबाल कर इससे कुल्ला व गरारे करने से होंठ, मुंह की जलन और गले की सूजन में लाभ होता है। बबूल की छाल चबाने से दांतों का हिलना व मसूड़ों में से खून बहना बंद हो जाता है।

सरसों के तेल में बारीक हल्दी का पाउडर मिलाकर रात को सोने से पहले मलने पर पायरिया, दांतों में दर्द, मसूड में की सूजन, ठंडा- गर्म लगना, खून आने जैसी दांतों की समस्याओं में कुछ ही हफ्तों में सुधार दिखने लगता है।

इलायची एक बेहतरीन माउथ फ्रेशनर है। इसके सेवन से मुंह की दुर्गंध दूर होती है। इसका तेल लगाने से दांतों के दर्द में आराम आता है।

 मकोय का काढम बना कर कुल्ला करने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है।

काली मिर्च का पाउडर दांत की सफाई के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दांत दर्द में भी काली मिर्च का पाउडर आराम पहुंचाता है।

कत्थे का चूर्ण दांत में होने वाली कैविटी एवं दंतक्षय को रोकने का बेहतरीन विकल्प है। यह मसूड़ों में से खून का बहना भी रोकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »