29 Mar 2024, 20:08:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

रोज लगाते हैं डियो या परफ्यूम तो हो जाएं सावधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 2:33PM | Updated Date: Apr 2 2018 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हममें से 80 परसेंट लोग डेली परफ्यूम या डियो का इस्तेमाल करते हैं। कोई खुशबू बिखेरने के लिए इसका उपयोग करता है तो कोई पसीने की गंध से बचाव के लिए इसका इस्तेमाल करता है। प्रतिदिन त्वचा पर इस्तेमाल किए जाने वाले डियोडरेंट या परफ्यूम आपकी त्वचा और सेहत को बिगाड़ भी सकते हैं।
 
रोजाना आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले डियोडरेंट या परफ्यूम में हानिकारक केमिकल मौजूद होते हैं, जो त्वचा में जलन पैदा कर उसे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हैं।
 
कई परफ्यूम की वजह से शरीर में आर्सेनिक, कैडमियम, लीड और मरकरी जैसे तत्व इकट्ठा हो जाते है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। 
गर्भावस्था के दौरान परफ्यूम का यूज करना, होने वाले बच्चे के लिए घातक साबित हो सकता है। इसकी खुशबू से बच्चे के हार्मोंस में गड़बड़ी होने की संभावना बढ़ जाती है।
 
परफ्यूम व डियोड्रेंट शरीर की टॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाते हैं। परफ्यूम पसीने की बदबू को तो कम कर देते हैं, लेकिन इसके कुछ समय बाद से ही एलर्जी होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती हैं।
 
इसके कैमिकल्स से त्वचा में जलन होने की शिकायत हो सकती हैं। परफ्यूम में आॅक्सीजन व सिलिकॉन का मिश्रण होता है। इसके अलावा इसके रसायन शरीर में कैंसर का कारण बनता हैं।
 
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील हैं तो आपको अधिक खुशबू वाला परफ्यूम यूज नहीं करना चाहिए। परफ्यूम को एंटीबैक्टीरियल बनाने के ​लिए इसमें ट्राइक्लोसन कैमिकल मिलाया जाता है, जो शरीर में पहले से ही मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को भी खत्म कर देता हैं। जिस कारण त्वचा की कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »