17 Apr 2024, 03:08:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

लौकी और अदरक का जूस के अनोखे फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 4:21PM | Updated Date: Mar 26 2018 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर इंसान के जीवन मे एक ऐसा समय आता है जिसमे वो यह महसूस करता है कि उसे अपनी लाइफ को बेहतर बनाने के किये कुछ उपाय करना चाहिए। उसके इस विचार से उन्हें कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं क्योंकि वो अपने अन्दर एक पॉजिटिव लाइफस्टाइल बदलाव लाना चाहते हैं।

हम सभी के घरों में ऐसी बहुत सी प्राकृतिक चीजें होती हैं जिसके ढेरों स्वास्थ्य लाभ होते हैं। जानिए कैसे लौकी का जूस में अदरक मिलाकर सुबह पीने से क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं लेकिन सबसे पहले इसके बनाने के तरीके के बारे में बात करते हैं। 

बनाने का तरीका: सबसे पहले आप एक कप कटे हुए लौकी को थोड़े से पानी के साथ ग्राइंड कर लें और इसे एक गिलास में इकट्ठा कर लें फिर इसमें एक चम्मच अदरक का पेस्ट मिला दें और सुबह में नाश्ते से पहले इसका सेवन करें। इस जूस को पीने से आपको कई सारे फायदे होते हैं।
 
वजन कम
रोज सुबह इस जूस का सेवन करने से शरीर का मैटाबॉलिज्म बढ़ता है जो शरीर की फालतू चर्बी कम करके वजन घटाने में मदद करता है।
 
एसिडिटी
लौकी की तासीर ठंडी होती है जिससे इस जूस का सेवन करने से पेट की जलन कम होती है। जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या हो उनके लिए यह जूस काफी फायदेमंद होता है।
 
दिल की बीमारी
इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल लेवल संतुलित रहता है जिससे हार्ट अटैक होने का खतरा नहीं रहता।
 
ब्लड प्रैशर
इस जूस के सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है जिससे ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है।
 
लीवर की बीमारी
लौकी के जूस से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं जिससे किडनी और लीवर से संबंधित बीमारी होने का खतरा टल जाता है।
 
स्वस्थ त्वचा
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडैंट खून को साफ रखता है जिससे स्किन हैल्दी रहती है और दाग-धब्बों की समस्या नहीं होती।
 
डायबिटीज
इस जूस के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ऐसे में जिन लोगों को डायबिटीज हो उन्हें रोज सुबह इस जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।
 
कब्ज
लौकी और अदरक के जूस में काफी मात्रा में फाइबर होते हैं जिससे शरीर का डाइजेशन सिस्टम सुधरता है और कब्ज की समस्या ठीक होती है।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »