29 Mar 2024, 15:37:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

बॉडी बिल्डिंग के लिए दें डाइट पर ध्यान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 11:06AM | Updated Date: Mar 19 2018 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिश
 
बॉडी बिल्डिंग के लिए फिश खाना काफी फायदेमंद होता है। फिश में फैटी एसिड और प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है। टूना, सोलमन और सार्डियन फिश में फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फिश खाने के साथ आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ऐसी फिश को अपने डाइट से दूर रखें, जिनमें फैट की मात्रा ज्यादा हो।  
 
अंडे का सफेद हिस्सा
जब आप जिम जाते हैं तो आपके डाइट प्लान में अंडों को जरूर शामिल किया जाता है। अंडे में एमिनो एसिड होता है, जो मसल्स बनाने में काफी सहायक होता है। अंडे के सफेद हिस्से का इस्तेमाल भोजन के साथ करने से आप एक सुगठित शरीर प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अंडे में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन की भी मात्रा पाई जाती है। 
 
जौ 
जौ में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। यह शरीर के ग्लोकोजेन को सुरिक्षत कर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी नियंत्रण में रखता है। वर्कआउट करते हुए अपने नाश्ते में जौ का प्रयोग करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। 
 
रेड मीट 
बॉडी बनाने के लिए चर्बीरहित रेड मीट अपनी डाइट में शामिल करना अच्छा होता है। रेड मीट में आयरन, जिंक, प्रोटीन और विटामिन-बी पाया जाता है। इसमें हाई कैलोरी होती है जो बॉडी बिल्डिंग में मदद करती है। 
 
ब्रोकली 
ब्रोकली एक बहुत उपयोगी और सेहतमंद सब्जी है, जिसमें घुलनशील फाइबर और जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं। यह हमारे मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर को पर्याप्त पोषण देने के साथ भूख के एहसास को कम करता है, जिससे आप जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेने से भी बच जाते हैं और बेवजह का मोटापा आपके शरीर में दिखाई नहीं देता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »