29 Mar 2024, 13:50:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

आयुर्वेदिक तरीकों से पाएं इन बीमारियों से छुटकारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 1:28PM | Updated Date: Mar 17 2018 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल ऐसी लाइफस्टाइल हो गयी है की हर किसी को कोई न कोई बीमारी होती है। खान- पान भी ऐसा हो गया है की बीमारियां कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। डायबिटीज हो या फिर साइनस जैसी बीमारी होना आम बात हो गयी है। आईये जानते हैं इन बिमारियों से कैसे छुटकारा पाएं......
 
अस्थमा से छुटकारा पाने के लिए अदरक के रस में शहद मिलाकर खाली पेट पीएं। इसके अलावा त्रिफला और नींबू का रस मिक्स करके पीने से भी यह समस्या दूर हो जाएगी।
 
आम के 15 पत्तों को 1 कप पानी में अच्छी तरह उबाल कर रोजाना सुबह पीएं। रोज 1 गिलास करेले का जूस, नीम के पत्ते चबाने या लहसुन का सेवन करने से भी डायबिटीज की समस्या दूर हो जाएगी।
 
रोजाना खाली पेट 2-3 अखरोट का सेवन यूरिक एसिड को कम करता है। रोजाना अश्वगंधा पाउडर में 1 टीस्पून शहद मिलाकर गर्म दूध के साथ पीने से यूरिक एसिड की समस्या दूर हो जाती है।
 
साइनस छुटकारा पाने के लिए सुबह तुलसी, काली मिर्च और नमक की चाय बनाकर पीएं। रात को सोने से पहले नाक में दो बूंदें षडबिन्दु तेल की डालने से भी यह समस्या दूर हो जाएगी।
 
गठिया रोग को दूर करने के लिए रोज सुबह एलोवेरा का रस पीएं। इसके अलावा इसके दर्द ये छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल से रोजाना मालिश करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »