25 Apr 2024, 09:26:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

उंगलियां चटकाने के शौकीन हैं तो हो जाइए सावधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2018 6:10PM | Updated Date: Mar 15 2018 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुछ लोगों को बहुत ज्यादा उंगलियां चटकाने की आदत होती है। फ्री बैठे हों या थकान दूर करनी हो तो उंगलियां चटकाने से उन्हें राहत मिलती है। कुछ लोग ये टाइम पास करने के लिए भी करते हैं। उनकी ये रोज-रोज का खेल आदत में बदल जाता है। कुछ लोगों को तो ये आदत इस कद्र लग जाती है कि वे कभी भी उंगलियां चटकाते दिखते हैं, लेकिन वे नहीं जानते कि अपने थोड़े मजे और आराम के लिए एक गंभीर बीमारी को बुलावा दे रहे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.धर्मेन्द्र तिवारी की मानें तो उंगलियां चटकाने से गठिया रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा आपकी ये आदत कई बीमारियों का कारण भी बन जाती है। जानिए उंगलियां चटकाने से और क्या होते हैं बड़े नुकसान।

एक रिसर्च के अनुसार बार-बार उंगलियां चटकाने से जोड़ों में खिंचाव पड़ता है, जिस कारण जिसके कारण ये दूर खींचते जाते हैं। दरअसल, शरीर की हड्डियां लिगामेंट से जुड़ी होती हैं, जिसे जोड़ कहते हैं। इन जोड़ों के बीच एक फ्लूड कार्बन डाई ऑक्साइड होता है, जो ग्रीस की तरह होता है। बार-बार उंगलियां चटकाने के कारण ये द्रव खत्म होता चला जाता है।
 
जोड़ों में दबाव कम होने पर सीओ2 खली जगह को भरने का काम करती है। जिससे इस द्रव में बुलबुले बन जाते हैं। इसी कारण उंगलियां चटकाते समय आवाज होती है। एक बार इन बुलबुलों के फूटने के बाद इन्हें बनने में 15-30 मिनट का समय लगता है। इसी कारण दोबारा उंगलियां चटकाने पर आवाज नहीं आती। बार-बार ऐसा करने से जोड़ कमजोर पड़ जाते हैं और द्रव में गैस ठीक से घुल तक नहीं पाती, जिससे गठिया रोग हाने की संभावना बढ़ जाती है। तो इसलिए अगर आपको भी पल-पल पर उंगलियां चटकाने की आदत है तो इसलिए जल्दी छोड़ दीजिए । कहीं ये आदत आपकी बीमारी का कारण न बन जाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »