24 Apr 2024, 23:59:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

दूध के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2018 3:20PM | Updated Date: Mar 8 2018 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आयुर्वेद के अनुसार ऐसे कई फूड हैं जो हेल्दी हैं अगर अलग से खाए जाएं, लेकिन जब इन्हें साथ में लिया जाए तो ये नुकसान कर सकते हैं और बीमारी दे सकते हैं। कई फूड के कॉम्बिनेशन ऐसे होते हैं जिनके बारे में डॉक्टर भी बताते हैं कि ये पॉइजनस हो सकते हैं। आपने बचपन से सुना होगा दूध के साथ मछली न खाएं, या फलों के साथ दूध न खाएं। 
 
हम आपको बताएंगे कि कौन से फूड दूध के साथ लेना अवॉइड करना चाहिए। और क्यों नहीं लेना चाहिए, इन्हें साथ लेने से क्या नुकसान हो सकते हैं। जैसे खट्टे फल दूध खे साथ लेना या कुछ खास सब्जियां दूध के साथ लेने से ये अपच करती हैं और डाइजेशन भी खराब कर सकती हैं। 
मछली
 
मछली की तासीर काफी गर्म होती है, जबकि दूध ठंडी तासीर का होता है। इन्हें साथ लेने पर गैस, एलर्जी और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए दूध के साथ ऐसी चीजें कभी भी नहीं खानी चाहिए।

उड़द दाल
 
उड़द दाल और दूध दोनों पचने में समय लेते हैं। इन्हें एक ही वक्त में खाने पर अपाचन और गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए दूध के साथ ऐसी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
 
नमकीन या साल्टी फूड
दूध के साथ चिप्स, नमकीन जैसे फूड अवाइड करें। नमक के कारण दूध में मौजूद प्रोटीन का पूरा फायदा नहीं मिल पाता। स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक उल्टे गुणों और मिजाज के खाने लंबे वक्त तक ज्यादा मात्रा में साथ खाए जाएं तो नुकसान पहुंचा सकते हैं।
 
प्याज
खाने में प्याज है, तो उसके साथ या बाद में दूध अवाइड करें। इस कंबीनेशन से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराइसिस, जैसी स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।
 
मिर्च
अगर आप मिर्च मसाले वाले फूड खा रहे हैं तो, इनके साथ दूध या दूध से बनी चीजें अवाइड करें। इन्हें साथ लेने से पेट दर्द, एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है।
 
दही
दूध और दही से बनी चीजें एक ही वक्त में न खाएं। इन्हें साथ खाने पर एसिडिटी, गैस, उल्टी और अपाचन की समस्या हो सकती है। दूध और दही दोनों की तासीर अलग होती है। दही एक खमीर वाली चीज है। दोनों को मिक्स करने से बिना खमीर वाला खाना खराब हो जाता है। साथ ही एसिडिटी बढ़ती है और गैस, अपच व उल्टी हो सकती है। इसी तरह दूध के साथ अगर संतरे का जूस लेंगे तो भी पेट में खमीर बनेगा। अगर दोनों को खाना ही है, तो दोनों के बीच घंटे-डेढ़ घंटे का फर्क होना चाहिए क्योंकि खाना पचने में कम से कम इतनी देर तो लगती ही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »