28 Mar 2024, 13:43:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

देर रात तक जागने वाले पुरुषों को कैंसर का खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2018 6:39PM | Updated Date: Mar 4 2018 6:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रात्रि पाली में काम करने के बाद दिन में अच्छी नींद नहीं लेने वाले पुरुष या रात में दस घंटे से अधिक सोने वाले लोग सावधान हो जाएं, क्योंकि कम और ज्यादा सोना, दोनों खतरनाक है। वैज्ञानिकों ने एक नए शोध में दावा किया है कि कम या ज्यादा सोने से पुरुषों को कैंसर का खतरा अधिक रहता है।
 
चीन के हुआझोंग विज्ञान एवं तकनीक विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस शोध में 27 हजार से अधिक सेवानिवृत कर्मचारियों का साक्षात्कार कर आंकड़े जुटाए और उसकी समीक्षा कर इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि असंतुलित नींद से पुरुषों को कैंसर होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।
 
तीन आदतों का अध्ययन
इस शोध में अनुसंधानकर्ताओं ने सोने की तीन आदतों और कैंसर होने के खतरे के बीच संबंध स्थापित किया। इसमें रात्रि पाली में काम करना, दिन में नहीं सोना और रात में दस घंटे से अधिक सोने के कारण कैंसर के खतरों पर अध्ययन किया गया।
 
43 फीसदी बढ़ता है खतरा
इस शोध में अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि सोने की इन तीन आदतों में जिन पुरुषों को दो आदते हैं, उनमें कैंसर का खतरा 43 फीसदी तक बढ़ जाता है। रात्रि पाली में काम करने वाले पुरुष 27 फीसदी अधिक शिकार होते हैं। जो पुरुष दिन में आधे घंटे सोते हैं, उनके मुकाबले दिन में नहीं सोने वाले लोगों को कैंसर को दोगुना खतरा रहता है। वहीं दस घंटे से ज्यादा सोने वाले लोगों को भी कैंसर हो सकता है। हालांकि इस शोध में सोने की इन तीनों आदतों से महिलाओं को कैंसर होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »