20 Apr 2024, 02:08:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

सेहत के लिए सही नहीं इन चीजों को फ्रिज में रखना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 1:31PM | Updated Date: Feb 23 2018 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हम सभी फूड को प्रिजर्व और प्रोटेक्ट करने के लिए उन्हें फ्रीज में रखते हैं। हमें लगता है कि फ्रिज में रखने से प्रोडक्ट पूरी तरह सेफ रहेंगे। लेकिन कुछ ऐसे कॉमन फूड हैं जिन्हें फ्रिज में रखना सेहत के लिए बुरा हो सकता है। यहां हम आपको ऐसे ही 10 फूड्स की लिस्ट बता रहे हैं जिनमें फ्रूट, बेजिटेबल से लेकर दूसरे फूड्स भी शामिल हैं।
 
केले
 
केले को हमेशा नॉर्मल टेंपरेचर पर रखना चाहिए। फ्रिज में केला रखने से केला बहुत जल्दी काला पड़ने लगता है और इसके स्वाद में भी बदलाव आ जाता है।  अगर केले कच्चे हैं तो फ्रिज में रखने के बाद उनका पकना मुश्किल होता है क्योंकि ठंडे टेम्प्रेचर में इनके पकने की प्रॉसेस स्लो हो जाती है।
 
ब्रेड
इसका नाम सुनकर आपको आश्चर्य होगा लेकिन फ्रिज में ब्रेड रखने से ये जल्दी सूख जाती है। साथ ही इसका स्वाद भी खराब हो जाता है। फ्रिज में रखी ब्रेड सेहत को भी नुकसान पहुंचाती है। सेंडविच को फ्रिज में रखा जा सकता है।
 
आलू
 
ज्यादा ठंडे तापमान में आलू रखने से इसमें मौजूद स्टार्च शुगर में बदल जाता है। जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. खासकर डायबिटीज के मरीजों को फ्रिज में रखें आलू खाने से बचना चाहिए।
कद्दू
कद्दू को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसको हमेशा ऐसे एरिया में रखना चाहिए जहां प्रॉपर हवा आती हो।
 
टमाटर
टमाटर को फ्रिज में सभी रखते हैं लेकिन नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में रखने से टमाटर रखने से इसका प्लेवर और टेस्ट खराब हो जाता है। इसके साथ ही टमाटर के पकने की प्रॉसेस रुक जाती है। इसलिए टमाटर को बाहर ही रखें।
 
आचार
 
आचार को फ्रिज से बाहर ही रखना चाहिए। आचार में हाई प्रिर्जवेटिवस का यूज किया जाता है। इसके इन्हें फ्रिजर्व करने के लिए फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »