18 Apr 2024, 23:41:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

मुंह की बीमारियों से महिलाओं को हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2017 12:48PM | Updated Date: Sep 26 2017 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या बढ़ती जा रही है। हर साल कम से कम 50 हजार से अधिक ब्रेस्ट कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। वैसे तो ब्रेस्ट कैंसर की समस्या उम्र, मोटापा, धूम्रपान, शराब आदि के कारण होती है, लेकिन इसके लिए गम डिजीज यानी मुंह की बीमारियां भी जिम्मेदार है। हाल ही में हुए एक शोध द्वारा इस बात को सामने लाया गया है कि मुंह की कई बीमारियों के कारण महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की समस्या हो सकती है।
 
14 प्रतिशत तक जिम्मेदार
हाल ही में हुए शोध में वैज्ञानिकों ने इस बात को सिद्ध किया है कि इस बीमारी के लिए गम डिजीज 14 प्रतिशत तक जिम्मेदार होते है। धूम्रपान करने वाली महिलाओं में यह संभावना 80 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। शोध के दौरान 3 हजार महिलाओं में से 26 प्रतिशत महिलाओं को मुंह से संबंधित बीमारियां थीं।
 
ये होती हैं मुंह की बीमारियां
ज्यादातर मुंह से खून निकलना, दांतों की सड़न और बदबू के कारण ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी हो सकती है। दांतों की सड़न और बदबू को दूर करने लिए आप टूथपेस्ट बदलने के साथ-साथ माउथफ्रेशनर इस्तेमाल करने लगते हैं, जिसमें मौजूद कैमिकल शरीर के अंदर जाकर ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ा देते है।
 
बीमारी के लक्षण
इस बीमारी के होने पर स्तन या बांह के नीचे गांठ, ब्रेस्ट से रस जैसे कुछ पदार्थ का निकलना, निपल्स का मुड़ जाना, स्तन में सूजन, ब्रेस्ट के आकार में बदलाव, स्तन को दबाने पर दर्द न होना आदि जैसे लक्षण दिखाई देते है। इसके लक्षणों को पहचान कर तुंरत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »