17 Apr 2024, 00:21:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

बिना जिम जाए भी तेजी से घटा सकते हैं अपना वजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2017 12:44PM | Updated Date: Sep 26 2017 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोटापा आज हर पांच में से तीसरे शख्स की परेशानी का कारण बना हुआ है। इसे समय रहते कंट्रोल ना किया जाए तो यह आगे चलकर कई बीमारियों को जन्म देता है। इसे कंट्रोल करने के लिए लोग कई तरह की वजन कम करने वाली दवाओं, डाइटिंग और जिम का सहारा लेते हैं। हालांकि वजन कम करने के लिए जिम में जाना सबसे बेहतर विकल्प है, बजाए तरह-तरह की दवाइयां खाने और भूखे रहने से, क्योंकि मोटापा कंट्रोल करने वाली दवा के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं भूखे रहने से शरीर अंदरूनी कमजोर हो जाता है, लेकिन कुछ लोग अपने बिजी शेड्यूल के चलते जिम जाने का समय नहीं निकाल पाते। खासकर ऐसी महिलाएं जो सारा दिन घर के काम में व्यस्त रहती हैं या जिन्हें घर की जिम्मेदारियों के साथ छोटे बच्चों को भी संभालना पड़ता है।  अगर आप अपने आप को फिट रखने का समय नहीं निकाल पाते तो आज हम आपको ऐसे मजेदार टिप्स बताते हैं जिसमें आप बिना जिम जाए ही अपना वजन कम कर सकते हैं।  

खुद करें घर का काम
अगर आप भी घर के कामों के लिए कामवाली बाई पर निर्भर हैं तो जरा संभल जाइए, क्योंकि यही आपकी सेहत बिगाड़ने और वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है। महिलाएं बाथरूम की सफाई, पोछा कटका कर खुद को फिट रख सकती हैं। वहीं पुरुष भी घर के कुछ इसी तरह के काम में हाथ बंटा सकते हैं। काम को काम नहीं व्यायाम समझें और आज से ही शुरुआत करें। 
 
पौष्टिक आहार
मोटापा का कारण है हमारा दिल खोलकर फास्ट फूड या फिर जरूरत से ज्यादा भोजन खाना। हेल्दी रहने के लिए पौष्टिक आहार का उचित समय पर सेवन करना बहुत जरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जियां, फल सलाद, जूस और सूप को अपनी डाइट में शामिल करें। खाने से आधा पौन घंटा पहले दो गिलास पानी का सेवन कर लें। इससे ज्यादा खाना नहीं खाया जाएगा। रात को 8 बजे से पहले डिनर कर लें और सोने से पहले 1 कप ग्रीन टी जरूर पी लें। अगर आप ग्रीन टी नहीं पी सकते तो एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पीएं। 
 
जंपिंग करें
जंपिंग सिर्फ बच्चों का ही खेल नहीं है बल्कि आप भी जंपिंग के जरिए खुद को फिट रख सकते हैं। कैलोरी बर्न करने व रीढ़ और पैरों को मजबूत रखने के लिए यह एक बेहद आसान एक्सरसाइज है। आप रस्सी की मदद से भी जंपिंग कर सकते हैं। सुबह 30 मिनट इस पर जरूर लगाएं, लेकिन अगर कोई सेहत संबंधी परेशानी है तो एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें। 
 
सैर भी जरूरी 
हमारे बजुर्ग जिम नहीं जाते थे, लेकिन फिर भी वह लंबे समय तक तंदुरुस्त रहते थे, जिसकी वजह थी उनका नियमित रूप से सैर करना। रोज कम से कम 30 मिनट सैर जरूर करें। इससे आपकी काफी कैलोरी बर्न होती है। सुबह की सैर नहीं बल्कि घर के छोटे मोटे कामों में वाहन की बजाए पैदल जाएं।
 
बागवानी
घर में गार्डन है तो दिन में एक बार खुद पौधों को पानी दें। इससे आपका बागवानी करने का शौक भी पूरा होगा और बागवानी की देखभाल में आपकी अच्छी कसरत भी होगी। जैसे-जैसे आपका पसीना बहेगा, वजन अपने आप कंट्रोल में आ जाएगा। बागवानी का आपको एक फायदा यह भी है कि प्राकृति से जुड़ने से आपको मानसिक शांति भी मिलती है। 

डांस भी करें
डांस सिर्फ मनोरंजन का ही साधन नहीं बल्कि यह आपके मोटापे को भी कंट्रोल में रखने में काफी मददगार साबित होता है। सिर्फ फैमिली फंक्शन के मौके पर ही नहीं बल्कि घर में गाने ताल से ताल मिलाकर डांस कीजिए। इससे आपके शरीर में जमी अतिरिक्त कैलोरी जल्दी बर्न होगी। तनाव और फेट कम करने का यह सबसे बढ़िया तरीका है। तो फिर देर किस बात की, यदि आप भी मोटापे से परेशान हैं तो इन बातों पर अमल कीजिए और लग जाइए फिट बॉडी बनाने में।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »