25 Apr 2024, 22:56:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

सावधान... आंखों को कमजोर बनाती है मोबाइल की रोशनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2017 12:41PM | Updated Date: Sep 26 2017 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल बड़े तो क्या छोटे-छोटे बच्चे भी मोबाइल के बिना नहीं रह सकते। घंटो मोबाइल पर गेम्स खेलने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है, जिससे आंखों की रोशनी कम होने लगती है। जिसका असर बच्चों पर बहुत जल्दी पड़ता है। कई बार तो इस वजह से लोगों का छोटी उम्र में चश्मा भी लग जाता है। एक बार आंखों की रोशनी कम हो जाए तो यह परेशानी बढ़नी शुरू हो जाती है। इससे बचने के लिए मोबाइल से दूरी और अपने खान-पान का पूरा ख्याल रखें। जिससे आंखों की रोशनी ठीक होनी शुरू हो जाएगी। 

विटामिन का सेवन
शरीर में विटामिन की कमी होने पर भी आंखों की रोशनी कम होने लगती है। अपनी डाइट में विटामिन ए, बी, सी और ई युक्त आहार शामिल करें। संतरा मौसम्बी, केला, कद्दू, कीवि, शिमला मिर्च, हरी पत्तेदार सब्जियां, अनानास आदि आहार खाएं। मूंगफली, जूस, दूध से बनी चीजें खाने से फायदा मिलता है। 
 
बादाम
बादाम आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रात को पानी में बादाम भिगोकर सुबह खाएं। इससे आंखों की रोशनी अच्छी हो जाती है और याददाश्त भी बढ़ती है। बादाम में सौंफ और मिश्री को पीसकर भी खा सकते हैं। 
 
हरी पत्तेदार सब्जियां
आंखों के लिए कैरोटीन बहुत फायदेमंद है और हरी सब्जियों में यह तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंखों की पुतली पर पॉजीटिव असर डालता है। इसे आहार में जरूर शामिल करें। बच्चों की आंखों की कम हुई रोशनी और बढ़ती उम्र के कारण कमजोर हुई आंखों के लिए यह फायदेमंद है। 
 
अखरोट
ओमेगा 3 फैटी एसिड सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है और अखरोट में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बच्चों को नियमित रूप से अखरोट खिलाएं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »