28 Mar 2024, 13:51:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

रोजाना खाली पेट पीएं जीरे कां पानी, कई परेशानियां होंगी दूर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2017 12:29PM | Updated Date: Sep 26 2017 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जीरे का इस्तेमाल आमतौर पर खाने का स्वाद और रंगत बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन यह सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। जीरे को उबालकर रोजाना सुबह इसका पानी पीने से कई बीमारियां दूर हो जाती है। आइए जानते हैं रोजाना इसका पानी पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

ऐसे बनाएं जीरे का पानी

एक गिलास पानी में दो चम्मच जीरे को रात के समय भिगो दें। सुबह इसे पानी के जीरे के साथ उबाल कर छान लें। अब इसे ठंडा होने पर पी लें। इसमें मौजूद आयरन, कॉपर, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे गुण आपको कई परेशानियों से बचाते है।
इन बीमारियों को करता है दूर
 
खाली पेट इसके सेवन से पेट फूलना और एसिडिटी की परेशानी कम होती है। इसके साथ ही इसे पीने से पूरी बॉडी डिटॉक्स होती है, जिससे आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं।
 
- जीरे का पानी ब्लड सर्कुलेशन ठीक करके शरीर दर्द की समस्या को दूर करता है। रोजाना इसके सेवन से डाइजेशन भी ठीक रहता है।
- इसमें मौजूद आयरन ब्लड में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाता है, जिससे खून की कमी पूरी हो जाती है। इसके अलावा सिरदर्द में इसे पीने से दर्द गायब हो जाता है।
- पेट दर्द होने पर इसके पानी का सेवन करें। इससे पेट के अंदर ठंडक पहुंचेगी और दर्द ठीक हो जाएगा।
- नियमित रूप से इसके पानी का सेवन करने से आपका वजन कम होगा और साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहेगा। इससे आपको हार्ट डिजीज होने का खतरा नहीं रहेगा।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन
वैसे तो जीरे का पानी पीने से कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर करता है, लेकिन गर्भवती महिलाएं, पीरियड्स के दौरान, लो ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »