29 Mar 2024, 05:58:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

आंवला करे अनगिनत रोगों का इलाज...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2017 12:48PM | Updated Date: Sep 12 2017 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आंवला कोई आम फल नहीं है, यह तो एक औषधीय फल है। आंवला में भर-पूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट मौजूद होते हैं जो अनगिनत बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं। आंवला में विटामिन सी, कैल्शियम, फास्‍फोरस, पोटेशियम, जिंक, कैरोटीन, प्रोटीन, विटामिन ए, ई और बी काम्‍प्‍लेक्‍स, सोडियम, फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। आंवले का इस्‍तेमाल सादियों से किया जा रहा है। हमारे बुजुर्ग भी छोटी सी परेशानी होने पर आंवले को खाने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं एक छोटा सा आंवला कैसे बड़ी-बड़ी बीमारियों को दूर करता है। 
 
मधुमेह 
डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला वरदान है। अगर आप भी मधुमेह की मरीज हैं तो हल्‍दी के साथ आंवले का सेवन करें। 
 
पथरी 
पथरी की शिकायत बहुत से लोगों को होती है। पथरी होने पर सूखे आंवले के चूर्ण को मूली के रस में मिलाकर खांए। ऐसा लगभग 40 दिन तक करने पथरी निकल जाती है। 
 
बवासीर
बवासीर पीड़ादायक परेशानी है। बवासीर के मरीज के लिए आंवला काफी फायदेमंद साबित होता है। सूखे आंवले का चूर्ण को गाय के दूध के साथ सुबह-शाम लगभग लगातार कुछ दिनों तक करें।
 
खांसी और कफ
बदलते मौसम में खांसी और कफ की समस्‍या बहुत से लोगों को रहती है। ऐसी स्थिति में दिन में तीन बार मुरब्‍बा के साथ दूध पीएं। खंसी ज्‍यादा आ रही है तो आंवले को शहद में मिलाकर खाएं।
 
यूरिन प्रॉबल्‍म 
अगर यूरिन के दौरान जलन होती है तो आंवले का रस शहद में मिलाकर खाएं। इससे जलन की समस्‍या तुरंत गायब हो जागगी। 
 
नकसीर बहना
नाक से नकसीर बहने की समस्या भी बहुत से लोगों को होती है। अगर आपको भी नकसीर बहने की समस्या है तो आंवले  को बारीक पीसकर बकरी के दूध में मिलाकर सिर पर लेप करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »