20 Apr 2024, 02:41:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

बार-बार आ रही हिचकी... ऐसे पाएं छुटकारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2017 12:03PM | Updated Date: Sep 12 2017 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छोटे बच्चों को अक्सर हिचकी आती है कहा जाता है कि यह छोटे बच्चों के लिए फायदेमंद होती है। कई बार बड़े भी बिना वजह हिचकी से परेशान हो जाते हैं। बार-बार हिचकी आने से ध्यान भी बंट जाता है और कुछ लोगों को एक बार हिचकी लग जाने पर जल्दी ठीक होने का नाम ही नही लेती। आप भी इससे परेशान हैं तो हिचकी से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बेहद कारगर हैं। 
 
चीनी - चीनी हर रसोई में इस्तेमाल होती है और हिचकी रोकने में भी कारगर है। लगातार हिचकी आ रही है तो एक चम्मच चीनी का खाने से यह तुरंत बंद हो जाएगी। 
नमक वाला पानी - हिचकी आने पर धीरे-धीरे सांस लें और पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर एक- दो घूंट पीएं। इससे जल्दी ही आराम मिलेगा।काली मिर्च - थोड़ी सी मिश्री और 2 काली मिर्च को मुंह में डाल लें और इसका रस चूसते रहें। इसके साथ पानी भी पी सकते हैं। ऐसा करने से हिचकी आनी बंद हो जाती है। 
चॉकलेट पाउडर - चॉकलेट पाउजर से भी हिचकी जल्दी बंद हो जाती है। हिचकी आने पर आधा चम्मच चॉकलेट का पाउडर खा लें। इससे आराम मिलेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »