24 Apr 2024, 22:32:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

क्या आप भी खाते हैं ज्यादा चावल?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2017 12:01PM | Updated Date: Sep 12 2017 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चावल लगभग हर कोई खाना पसंद करता है। लोग भले की रात को चावल को अनदेखा कर देते हों, लेकिन दोपहर के समय चावल तो जैसे उनकी पसंदीदा डिश होती है। चावल खाने से पेट तो भर ही जाता है, लेकिन भूख भी बार-बार लगने लगती है। ज्यादा मात्रा में चावल का सेवन करने से शरीर को कई तरह से नुकसान भी पहुंच सकता है। अगर आप भी ज्यादा चावल का सेवन करते हैं तो इससे होने वाले नुकसान के बारे में जान लें। 
डायबिटीज - एक कटोरी पके हुए चावल में कम से कम 10 चम्मच के बराबर कैलोरी होती है। रोजाना इसका सेवन करने से डायबिटीज का खतरा रहता है। 
मोटापा - पके हुए चावल में कार्बोहाईड्रेड की मात्रा भी अधिक होती है जो वजन बढ़ाने का काम करती है। 
ज्यादा खाना - वैसे तो चावल खाने से पेट जल्दी भर जाता है और यह आसानी से पच भी जाता है, लेकिन इनको खाने से बार-बार भूख लगने लगती है। 
कम न्यूट्रिएंट्स - सफेद चावल में न्यूट्रिएंट्स की मात्रा काफी कम होती है, जिस वजह से शरीर को जरूरी विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते। 
कमजोर हड्डियां - सफेद चावल में विटामिन सी की मात्रा कम होती है, जिस वजह से हड्डियों को कोई फायदा नहीं मिल पाता। 
कमजोर पाचन शक्ति - सफेद चावल में फाइबर्स की मात्रा काफी कम होती है। इनको ज्यादा मात्रा में खाने से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »