20 Apr 2024, 13:13:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

दांत निकलने के दौरान बच्चे की ऐसे करें देखभाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2017 2:14PM | Updated Date: Sep 8 2017 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जब छोटे बच्चे के दांत निकलने वाले होते हैं तो उसे कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। बच्चे को बुखार, कमजोरी, दस्त, पेट में दर्द, कब्ज, मसूड़ों में खुजली, सूजन आदि परेशानी होती है। ऐसे में बच्चा काफी दुखी और चिड़चिड़ा हो जाता है। मां को भी समझ में नहीं आता है कि बच्चे की इस परेशानी को कैसे दूर किया जाए। कई बार बच्चा इतना दुखी हो जाता है कि मां को भी उसकी परेशानी समझ में नहीं आती है। जब बच्चे के दांत निकलने वाले होते है तो कई लक्षण दिखने शुरू हो जाते हंै। ऐसे में मां को उन लक्षणों को पहचानकर उसका इलाज करना चाहिए। 
 
अनार का रस
बच्चे को दांत निकलते समय उल्टी हो रही है तो उसे एक चम्मच अनार का रस दिन में 2-3 बार पिलाएं। इससे बच्चे को उल्टी होना बंद हो जाती है।

घरेलू इलाज -
शहद
दांत निकलते समय बच्चे को शहद चटाएं। इससे दांत सुंदर निकलते हैं और दांतों का दर्द भी दूर हो जाता है। 
 
तुलसी
तुलसी के पत्तों का रस शहद में मिलाकर बच्चों के मसूढ़ों पर लगाएं और चटाएं। इससे बच्चे को दर्द नहीं होगा।

अंगूर
दर्द कम करने के लिए अंगूर का रस पिलाएं। इससे दर्द कम होगा और दांत स्वस्थ व मजबूत निकलते हैं। बच्चों के दांत निकलते समय अंगूर के रस में शहद मिलाकर पिलाने से दांत जल्द निकल आते हैं।

सौंफ का पानी
दो चम्मच सौंफ को पानी में उबाल लें और इसे छानकर शिशु को दिन में 4-5 बार पिलाते रहें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »