20 Apr 2024, 15:32:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

बच्चे नहीं खाते हरी सब्जियां, तो करें ये उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2017 10:48AM | Updated Date: Aug 31 2017 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मांओं की सबसे बड़ी टेंशन होती है बच्चों को सब्जियां खाने के लिए एनकरेज करना। अधिकांश परिवार रोजाना इस प्रॉब्लम से गुजरते हैं। लेकिन अब विज्ञान की बदौलत, बच्चों को हरी सब्जियां खिलाने के लिए सिद्ध किया हुआ एक तरीका पता चला है। एक नया आॅस्ट्रेलियन अध्ययन बताता है कि बच्चे बिना मुंह बनाए, सब्जियां खा लेते हैं लेकिन निर्भर करता है कि उसे कैसे सर्व किया गया है।
 
डीकिन यूनिवर्सिटी के सेंटर फोर एडवांस सेंसरी साइंस के शोधकतार्ओं ने 72 प्राइमरी स्कूल के बच्चों के समूह पर इस थ्योरी का परीक्षण किया। हिस्सा लेने वाले हर बच्चे को एक दिन में 500 ग्राम छिले हुए गाजर मिले और उसके बाद अगले ट्रायल में कटे हुए गाजर पास में रखे गए। उन्हें दस मिनट दिया गया कि उन्हें जितना खाना है खा लें। दोनों ट्रायल्स में गाजर सर्व करने का तरीका अलग था। यह पाया गया कि स्लाइस किए गाजर की बजाय बच्चों ने पूरा गाजर लिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »