20 Apr 2024, 12:50:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

खाली पेट खाएं अंगूर, इन बीमारियों से रहेंगे हमेशा दूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2017 3:22PM | Updated Date: Aug 29 2017 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंगूर का सेवन बहुत से लोग करते हैं। भले ही अंगूर टेस्ट में मीठा हो, लेकिन इसमें शुगर की बिल्कुल भी मात्रा नहीं होती है। अंगूर में सभी जरूरी पोषक तत्व जैसे जल, सोडियम, पोटेशियम, साइट्रिक एसिड, मैग्नीशियम और आयरन मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाकर रखते हैं। अगर अंगूर का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो ज्यादा फायदा मिलता है। हम आपको कुछ ऐसे बीमारियों के बारे में बताएंगे, जिनमें अंगूर का सेवन काफी फायदेमंद होता है। 
 
माइग्रेन का दर्द 
माइग्रेन एक ऐसी बीमारी है, जिसमें सिर का आधा हिस्सा दर्द करने लगता है। अंगूर का जूस माइग्रेन का दर्द दूर करने में सहायक है। इसके अलावा माइग्रेन के दर्द में अंगूर का सेवन करने से भी राहत मिलती है। 
 
एनीमिया
जब शरीर में खून की कमी हो जाए तो उसे एनीमिया कहते हैं। एनीमिया का बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए अंगूर सबसे अच्छा तरीका है। रोजाना खाली पेट अंगूर का सेवन करें। इससे काफी फायदा मिलेगा। 
 
हार्ट अटैक
हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों में भी अंगूर काफी फायदेमंद है। अंगूर का फल हार्ट अटैक के मरीज के लिए एस्प्रिन की गोली की तरह काम करता है क्योंकि एस्प्रिन की गोली शरीर में खून के थक्के जमने नहीं देती जिससे हार्ट ठीक रहता है। अगर आप भी हार्ट अटैक के मरीज हैं तो काले अंगूर का रस पीएं। 
 
कैंसर 
अंगूर में पॉली-फेनोलिक फाइटोकैमिकल मौजूद होते हैं जो शरीर को न केवल कैंसर से, बल्कि कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर और फंगल इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।
 
रक्तस्राव के बाद क्षतिपूर्ति
शरीर के किसी भी भाग से जब ज्यादा खून वह जाए तो अंगूर के एक गिलास जूस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीएं। इससे रक्त की क्षतिपूर्ति हो जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »