19 Apr 2024, 06:18:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

गलत तरीके से खाएंगे तो हैल्दी चीजें भी हैं नुकसानदायक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2017 3:20PM | Updated Date: Aug 29 2017 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आमतौर पर सभी सब्जियां और फल शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन गलत होता है इनको खाने का तरीका। जिस वजह से यह फल और सब्जियां शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए इनको खाने का सही तरीका पता होना चाहिए तभी यह शरीर को सही पोषण दे सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही फल और सब्जियों को खाने का सही तरीका बताएंगे। 
 
आलू
आलू तभी तक पोषक तत्वों से भरपूर होता है जब तक वह हरा न हो जाए, क्योंकि जब आलू का रंग हरा हो जाता है तो ग्लाइकोलकैलॉएड नामक विषाक्त पदार्थ जमा हो जाता है जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है।  

बादाम
वैसे तो बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन कुछ बादाम ऐसे होते हैं जिनका टेस्ट कड़वा होता है। कड़वे बादाम में  सायनाइड जैसे विषाक्त पदार्थ होते हैं जो शरीर के लिए घातक साबित होता है। इसलिए कड़वे बादाम को खाने से बचें। 
 
चेरी
चेरी कई रंगों में मिलती है जिनमें विटामिंस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, लेकिन इसके बीच काफी नुकसानदायक होते हैं। चेरी के बीच में हाइड्रोजन सायनाइड होता है जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। 
 
टमाटर
टमाटर की पत्तियां और तने बहुत ही हानिकारक होते हैं। इनमें विषाक्त पदार्थ पाए जाते हैं। बेहतर होगा कि टमाटर की पत्तियों और तने से परहेज बनाएं रखें। 
 
मशरूम
मशरूम सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन मशरूम की कुछ प्रजातियां हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसलिए मशरूम खाने से पहले इसकी गुणवत्ता जांच लें। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »