25 Apr 2024, 07:24:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

कमर दर्द में इन घरेलू नुस्खे से पाएं आराम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 10:03AM | Updated Date: Aug 1 2017 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई बार घंटों लगातार बैठे रहने से कमर में दर्द होना शुरू हो जाता है। इसके अलावा गलत लाइफ स्टाइल और खान-पान में पोषक तत्वों की कमी से भी कमर दर्द की परेशानी होना आम बात है। इस दर्द के कारण बैठने-उठने में परेशानी और काम करने में भी दिक्कत आने लगती है। सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह दर्द बढ़ने लगता है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप दर्द से राहत पा सकते हंै। 
 
अजवाइन
कमर में दर्द है तो एक छोटा चम्मच अजवाइन लेकर तवे पर सेंक लें। जब यह ठंड़ी हो जाए तो इसे धीरे-धीरे चबाते हुए निगलें। 7 दिन लगातार इसका सेवन करने से दर्द से राहत मिलती है। 
 
सिकाई
दर्द होने पर उस जगह पर पानी की सिकाई करें। ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो। इसके साथ ही बासी खाने से परहेज करें। 
 
सैर भी जरूरी
सुबह सैर करने से कई शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं। कमर दर्द से बचने के लिए रोजाना सुबह दो मील सैर जरूर करें। 
 
सरसों का तेल
सरसों के तेल में लहसुन की तीन-चार कलियां डालकर गर्म कर लें और ठंडा होने पर इस तेल से कमर की मालिश करें।
 
कैल्शियम
कैल्शियम का कमी भी कमर में दर्द होने लगता है। ऐसे में अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त आहार को शामिल करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »