25 Apr 2024, 20:09:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

अनगिनत फायदे चाहिए... तो दालचीनी के साथ खाएं शहद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2017 9:48AM | Updated Date: Jul 11 2017 9:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो हर घर में पाया जाता है। इसमें कई तरह के गुण होते हैं जो सेहत और सौंदर्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा अगर इसमें शहद भी मिला दिया जाए तो इसका असर दोगुना हो जाता है। आइए बताते हैं इसके फायदे।
 
कैंसर: अमाशय के कैंसर और हड्डी के बढ़ जाने पर दालचीनी और शहद बहुत ही फायदेमंद है। रोजाना एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच दालचीनी पावडर और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से लाभ मिलेगा।
 
मोटापा: एक गिलास पानी में एक चम्मच दालचीनी पावडर डालकर उबालें। फिर इसमें दो चम्मच शहद डालकर मिलाएं। रात को सोने से पहले इसका सेवन करें।
 
हृदय रोग: चाय में दालचीनी मिलाकर पीएं। इसके सेवन से हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है।
 
सर्दी-खांसी: सर्दी, खांसी और गले की तकलीफ होने पर एक चम्मच शहद के साथ एक चुटकी दालचीनी मिलाकर खाने से जुकाम से छुटकारा
मिलता है।
 
सौंदर्य: त्वचा और बालों के सौंदर्य को भी दालचीनी बढ़ाती है। यह त्वचा में निखार लाती है और झुर्रियों को कम करती है। इसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे मुंहासे और ब्लैकहैड्स दूर होते हैं।
 
जोड़ों का दर्द: जोड़ों में दर्द होने पर रोज एक गिलास गर्म पानी में दालचीनी मिलाकर सेवन करने से फायदा मिलता है। इसके अलावा इस हल्के गर्म पानी से मालिश करने से भी जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »