26 Apr 2024, 01:12:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

बारिश का मौसम... सेहत का रखें विशेष ख्याल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2017 9:46AM | Updated Date: Jul 11 2017 9:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बरसाती मौसम सभी को पसंद होता है, लेकिन यह अपने साथ कई रोगों को भी लेकर आता है। इस मौसम में तरह-तरह के कीट-पतंगें बाहर निकल आते हैं, जो डायरिया, हैजा और सर्दी-जुकाम आदि की संभावनाओं को बढ़ाते हैं। मानसून में सेहत का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। हम आपको कुछ पेय पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जिनको पीने से मानसून की कई तरह की समस्याएं दूर हो जाएंगी। 

दालचीनी: दालचीनी काफी गुणकारी होती है। रात को एक गिलास पानी में दालचीनी डाल दें और सुबह इसे पीएं। आप चाहें तो इसका पावडर चाय में डालकर भी पी सकते हैं। इसको पीने से पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 
 
तुलसी: तुलसी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुणों के साथ अन्य कई तत्व होते है। बरसात के मौसम में सादा पानी पीने की बजाए तुलसी के पत्ते को उबाल कर पीएं। इससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहेगा। 
 
सूप: मानसून में सब्जियों का सूप अपनी डाइट में शामिल करें। ध्यान रखें कि सूप में लहसुन और कालीमिर्च जैसे मसालों का उपयोग करें। इससे कई तरह की परेशानियां दूर रहेंगी। 
 
हर्बल चाय: इस मौसम में अदरक की चाय और ग्रीन टी पीने से शरीर गर्म रहता है, जिससे गले में होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है। 
 
फलों का रस: चेरी और कीवी में काबोर्हाइड्रेट, फाइबर, विटामिन ए,सी, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसको पीने से कई परेशानियां दूर रहती हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »