19 Apr 2024, 02:50:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

कॉफी पीने के फायदे ही फायदे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2017 9:58AM | Updated Date: Jul 4 2017 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्यादातर घरों में लोग सुबह उठने के बाद चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। यह भी देखा गया है कि जो लोग रात को देर तक जागने चाहते हैं वे भी अक्सर कॉफी का सेवन करते  हैं। रोजाना सुबह यदि सही तरीके से कॉफी का सेवन किया जाए, तो यह आपका वजन कम करने में भी सहायक होगी। क्या आपको पता है कि आपकी कॉफी का काम न सिर्फ आपको नींद से जगाना है, बल्कि फैट भी बर्न करना है। तो आइए जानते हैं कॉफी से मिलने वाले ऐसे फायदे जो, आपके सेहत को दुरुस्त रखते हैं।
 
अमेरिका में एक अध्ययन से साबित हुआ है कि कॉफी केवल ऊर्जा बढ़ाने के ही काम नहीं आती, बल्कि यह उससे कहीं ज्यादा है। अगर आपको सुबह उठकर जिम में कड़ी मेहनत करना पड़ती है, तो, आपको अपनी कॉफी में सिर्फ दो सामग्रियां मिक्स करनी होंगी। ऐसा करके आप आराम से 10 से 15 पाउंड तक चर्बी केवल एक महीने में घटा सकते हैं। आपको किसी विशेष या सख्त डाइट प्लान को फॉलो करने की भी जरूरत नहीं होगी।    
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »