29 Mar 2024, 11:40:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

ऐसे पहचानें अपने शरीर में बढ़ी शुगर को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2017 10:39AM | Updated Date: Jun 16 2017 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शरीर में शुगर बढ़ना सेहत के लिए नुकसानदेह है। इससे मस्तिष्क, आंख, दिल, लीवर, किडनी, अग्न्याशय, पाचन तंत्र आदि पर असर पड़ता है। रक्त में शुगर की अधिकता से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। रक्त में शुगर के उच्च स्तर से कैंसर का भी खतरा रहता है। ऐसे में शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखना जरूरी है। पोषण विशेषज्ञों ने कुछ आसान उपाय सुझाए हैं, जिनके जरिये शरीर में शुगर के बढ़े स्तर को पहचाना जा सकता है। इससे आहार में शुगर को नियंत्रित करने में आसानी होगी। 
 
त्वचा में झुर्रियां
- शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने पर चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं 
- साथ ही चेहरे पर झुर्रियां और बुढ़ापे की लकीरें भी पड़ सकती हैं 
 
मीठे की लत  
- अगर बार- बार मीठा खाने का मन करता है, तो इससे संभल जाएं। 
- इसका मतलब है कि मस्तिष्क को ज्यादा शुगर की लत लग गई है।
- दरअसल शरीर मीठे के प्रति किसी ड्रग की तरह व्यवहार करता है।
 
ऊर्जा की कमी  
- शुगर शरीर की ऊर्जा को सोख लेती है, जिससे थकान महसूस होने लगती है।
- सामान्य खानपान के बावजूद ऊर्जा की कमी महसूस होने पर सचेत हो जाएं।
- रक्त में शुगर बढ़ने पर अग्न्याशय को कोशिकाओं को उन्हें ग्लूकोज में बदलने के लिए ज्यादा इंसुलिन का स्राव करना पड़ता है। लगातार ऐसा होने से इंसुलिन के स्राव पर असर पड़ता है। 
 
रोग प्रतिरोधक क्षमता
- रक्त में ज्यादा शुगर होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है।
- बार-बार बीमार पड़ने, पाचन तंत्र ठीक नहीं रहने के पीछे भी शुगर की अधिकता हो सकती है।
 
बढ़ा हुआ वजन 
- वजन बढ़ना रक्त में शुगर के बढ़ने का सबसे बड़ा संकेत है।
- रक्त में शुगर बढ़ने पर वह ऊर्जा में बदलने के लिए शरीर में एकत्र होने लगती है।
- शुगर अगर ऊर्जा में नहीं बदल पाती है तो यह पेट पर एकत्र हो जाती है ।
 
अनिद्रा की समस्या
- अनिद्रा की समस्या शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने का अहम संकेत है।
- सोने से तुरंत पहले मीठा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह नींद को  बाधित कर सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »