25 Apr 2024, 23:33:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

रोज पीएं लौकी का जूस, होंगे ये फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2017 11:05AM | Updated Date: Jun 5 2017 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनियाभर में बोटल गार्ड के नाम से मशहूर सब्जी को भारत में लौकी, कद्दू व काशीफल के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र के मुताबिक इसका खासतौर से इस्तेमाल सब्जी, बर्फी व रायता बनाने के लिए किया जाता है। थोड़ा सा कड़वा टेस्ट लिए हुए लौकी में बहुत सारे न्यूट्रियेंट्स होते है। इसलिए इसे ज्यादा पकाने से इसके न्यूट्रियेंट्स खत्म हो जाते हैं। हेल्थ स्पेशलिस्ट लौकी के सेवन की सलाह कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में देते हैं। 
 
-  रोजाना सुबह 1 ग्लास लौकी का जूस पीना फायदेमंद होता है। इससे बालों का असमय सफेद होने की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है।
- आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में काम के तनाव से बच पाना मुश्किल है। साथ ही खराब खानपान इसे दोगुना कर देता है। लौकी में मौजूद पानी की मात्रा बॉडी को रिफ्रेश रखने का काम करती है, जिससे तनाव में राहत मिलती है। इसके साथ ही कई सारे न्यूट्रियेंट्स शरीर को अंदरूनी रूप से स्ट्रांग रखते है, जिससे तनाव और चिंता जैसी प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है।
 
- जल्द-से जल्द वजन कम करना चाहते हैं तो लौकी का सेवन बहुत ही बेहतरीन उपाय हैं, क्योंकि इसमें 96% पानी होता है और प्रति 100 ग्राम लौकी में 12 कैलोरी होती है। फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होने से जल्द भूख नही लगती है और पेट भरा-भरा सा रहता है।
 
- कब्ज जैसी समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए लौकी खाना बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमे मौजूद फाइबर पेट की अंदरूनी सफाई करता है। साथ ही एसिडिटी की प्राब्लम होने पर लौकी का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है।
 
- लौकी खाकर शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। साथ ही इसका जूस पेशाब करते समय हो रही जलन की समस्या को दूर करता है। जलन का मुख्य कारण पेशाब में एसिड की मात्रा का ज्यादा होना है। इस समस्या से जल्द छुटकारा पाने के लिए लौकी का जूस या सब्जी खाना बहुत ही लाभकारी होता है।
 
- खीरे की तरह लौकी में भी पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करती हैं। सिर्फ एक ग्लास लौकी का जूस पीने से सोडियम की कमी, मोटापे की समस्या, सूरज की रोशनी में प्यास लगने की समस्या दूर हो जाती है। घंटो तक धूप में ट्रेवल करने वालों को लौकी का जूस जरूर पीना चाहिए।
 
- लौकी का जूस पेट की अंदरूनी सफाई करता हैं, जिससे चेहरे पर धूप, धूल और पॉल्यूशन से होने वाले कील-मुहांसे से छुटकारा मिलता है। साथ ही त्वचा खूबसूरत और कोमल बनी रहती है।
 
-  बिजी शेड्यूल के चलते सबसे पहले लोग नींद से समझौता करने लगते हैं, जो पहले तो ठीक लगता है, लेकिन बाद में नींद न आने के कारण कई प्रकार की बीमारिया घर कर लेती है। मोटापा, डिप्रेशन आदि बीमारिया इन्ही के चलते होने लगती है। इसे दूर करने के लिए लौकी के जूस में तिल का तेल मिलाकर पीने से काफी राहत मिलती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »