24 Apr 2024, 00:56:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

सावधान.. स्मार्टफोन फैला रहा है ये बीमारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2017 1:58PM | Updated Date: Jun 3 2017 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज कल फोन पर बात करने का मन नहीं होता तो मैसेज किया जाता है। सोशल मीडिया के कदम रखने के बाद तो टाइपिंग बढ़ती ही जा रही है। ऑफिस का काम हो या रिश्तेदारों से बात करना हो। सभी के वाट्सएप ग्रुप हैं, जिसमें बातें चलती रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है मैसेज टाइपिंग आपको जिंदगी भर का दर्द दे सकती है? जी हां, मोबाइल पर ज्यादा मैसेज भेजना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार मोबाइल पर टाइपिंग करते रहने से ‘स्मार्टफोन थंब’ जैसी परेशानी हो सकती है। अंगूठे में आर्थराइटिस जैसे भीषण दर्द की स्थिति को ‘स्मार्टफोन थंब’ कहा जाता है। हमारी उंगलियां एक खास तरीके से मु़ड़ने के लिए बनी हैं, लेकिन जिस तरह से आज मैसेज में उंगलियों की हरकतें होती हैं, उससे काफी हद तक लोगों को उंगलियों में दर्द रहने की परेशानी होने लगी है, जो वक़्त के साथ जोड़ों की समस्या का रुप ले सकती है। मैसेज टाइप करते वक्त सबसे ज्यादा जहां दर्द होता है तो वो है अंगूठा। जिस तरह से लोग आज मोबाइल को पकड़ते हैं और अंगूठे और उंगिलयों से मेसेज लिखते हैं, वो काफी खतरनाक है। इसमें सबसे ज्यादा खतरा अंगूठे को होता है और सारी समस्या अंगूठे से ही शुरू होती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »