20 Apr 2024, 18:05:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

नींद ना आए तो करें ये उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2017 10:13AM | Updated Date: Jun 1 2017 10:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नींद का हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। प्रकृति ने हमें नींद का अनमोल उपहार प्रदान किया है। अतः अनिद्रा को गंभीरता से लें तथा उसका कारण जानकर उसको दूर करने का प्रयास करें।  
 
नियमित दिनचर्या रखें। सोने तथा जागने का समय निर्धारित करें तथा उसी समय पर जागें तथा सोए। तनाव के कारण नींद नहीं आती तो तनाव को दूर करने का प्रयास करें। नियमित व्यायाम करें। रात के समय ज्यादा गरिष्ठ भोजन न करें, खाना खाने के बाद थोड़ा टहलें। नींद का हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। सोने से पहले 1 गिलास कुनकुने दूध में शहद डालकर पीएं।  
 
सोते समय सूती व ढीले, आरामदायक कपड़े पहनें। बांई करवट सोएं तथा ज्यादा ऊंचा तकिया न रखें।  सोते समय पसंदीदा मधुर संगीत सुनें या कोई पत्रिका पढ़ें। नहाकर सोने से अच्छी नींद आती है।  कमरे में लाइट बंद करके सोएं।  बिस्तर पर हल्के रंग की चादरों का इस्तेमाल करें व साफ-सफाई का ध्यान रखें। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »