19 Apr 2024, 10:15:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

रोजना फल खाने से घटती है डायबिटीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2017 11:21AM | Updated Date: May 12 2017 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। फल खाना सेहत के लिए अच्छा यह तो हम सभी जानते हैं, क्योंकि इससे हमारे शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। एक ताजे शोध में कहा गया है कि रोजाना ताजे फलों का सेवन और जीवनशैली में बदलाव लाकर डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की टीम ने सात साल तक चीन के पांच लाख से अधिक प्रतिभागियों पर नजर रखी। शोधकर्ताओं का कहना है कि टाइप 2 डायबिटीज को ताजे फल अपने आहार में शामिल कर दूर किया जा सकता है। जीवनशैली में लाया गया यह छोटा सा बदलाव डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
 
हालांकि फलों की प्राकृतिक मिठास को देखते हुए अब तक डायबिटीज के मरीजों को इनका सीमित सेवन करने की सलाह दी जाती थी। शोध में यह भी कहा गया है कि जिन लोगों को डायबिटीज नहीं है वे फलों को अपने रोजाना के आहार में शामिल कर इस समस्या से कोसों दूर रह सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा करने वालों को डायबिटीज होने का खतरा 12 फीसदी तक कम होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »