23 Apr 2024, 17:31:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

पसीने से हैं परेशान तो खाएं कच्चे आम की चटनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2017 12:06PM | Updated Date: May 11 2017 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गर्मियों में लोग कच्चे आम की चटनी खूब खाते हैं। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि चटनी सिर्फ छोटे आम की चटनी ही खानी चाहिए। इसे टिकोला कहते हैं। बड़े आम की चटनी खाने से पित्त रोग हो जाता है। डॉ अखिलेश विजय छोटे आम की चटनी के फायदे बता रहे हैं।

यह हैं छोटे आम की चटनी के फायदे
1- छोटे आम की चटनी खाने से कफ दूर होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसमें वात पित्त गुण होने कफ खत्म करता है। लेकिन चटनी खाने के बाद पानी का सेवन भी खूब करना चाहिए नहीं तो गैस की समस्या पैदा हो जाती है।
2- कच्चे आम की चटनी खाने से भूख लगती है। आम तौर पर गर्मी में लोगों को खाने के प्रति अरुचि हो जाती है। भूख बढ़ाने में कच्चे आम की चटनी काफी प्रभावी होता है।
3- कच्चे छोटे आम की चटनी का सेवन करने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। इसमें गोल ब्लाडर से बाइल्ड जूस निकालने की क्षमता होती है इस कारण यह पाचन भी दुरुस्त रखता है।
4- जिन लोगों को अधिक पसीना आता हो उन्हें भी आम की चटनी खानी चाहिए। इससे पसीना कम निकलता है। आंखों, तलवों में जलन को यह कम करता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »