20 Apr 2024, 18:07:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

मुंह की दुर्गन्‍ध को ऐसे करें दूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2017 12:22PM | Updated Date: Feb 12 2017 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंह के दुर्गन्ध की समस्या एक ऐसी समस्या है, जिससे आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। आप कितने भी स्मार्ट और सुंदर क्यों न दिख रहें हो, मुंह की दुर्गन्ध आपको लोगों के बीच शर्मिंदा कर देती है, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपने मुंह की दुर्गन्ध से परेशान हैं, तो हम आपको बताते हैं कि इस दुर्गन्ध से आपकों कैसे  छुटकारा मिलेगा।  
 
मुंह की दुर्गन्ध में हमारे जीभ की बहुत बड़ी भूमिका होती है। अगर आपके मुंह से दुर्गन्ध आ रही है, तो आप अपने जीभ की सफाई पर भी पूरा ध्यान दें। जीभ पर जमी गन्दगी मुंह की दुर्गन्ध का कारण बन सकती है। इसलिए हर बार खाना खाने के बाद अपने जीभ को भी अच्छे से साफ करें।  
 
मुंह की दुर्गन्ध से छुटकारा के लिए मुंह को नम रखना भी बहुत जरूरी है। मुंह ड्राई होने पर हमारा खाना जीभ और दांतों के बीच ही रह जाता है। इसके लिए जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की आदत डालें। रात को सोने से पहले रोजाना ब्रश करने की आदत डालें।  कुछ भी खाने के बाद अच्छे से कुल्ला करना नहीं भूले। अगर आप तम्बाकू और सिगरेट का सेवन करते हैं, तो इससे बचें।  आप मुंह की दुर्गन्ध से छुटकारा पाने के लिए शुगर लेस कैंडी या शुगर लेस च्विंग गम खा सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »