23 Apr 2024, 16:45:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

प्रैग्नेंसी में ग्रीन टी पीना चाहिए या नहीं!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2017 12:10PM | Updated Date: Feb 7 2017 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्रीन टी पीने के वैसे तो बहुत से फायदे होते हैं। मोटापा कम करने के लिए यह सबसे कारगार उपाय है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सेवन करने से गर्भधारण करने में भी आसानी रहती है। आज हम आपको बता रहें हैं कि ग्रीन टी का गर्भधारण से क्या सबंध है। 
 
किस तरह है मददगार
ग्रीन टी में मौजूद तत्व स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। यह महिलाओं की फर्टिलिटी को बहुत प्रभावित करती है। एक शोध के मुताबिक, इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व, विटामिन और मिनरल गर्भधारण करने में बहुत सहायक होते हैं।
 
इस अध्ययन में कहा गया है कि हर 15 में से 3 महिलाएं केवल 5 महीने के अन्दर गर्भधारण कर लेती हैं, जबकि इस शोध पर पूरी तरह से यकीन नही किया जा सकता।
 
ग्रीन टी और कैफीन
ग्रीन टी में कैफिन भी काफी मात्रा में पाया जाता है। कैफिन गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। ग्रीन टी के एक कप में 20 मिलीग्राम, चाय के कप में 50 मिलीग्राम और कॉफी में 100 मिलीग्राम तक कैफिन पाया जाता है, इसलिए ग्रीन टी सिर्फ उतनी ही पिएं जितनी की जरूरी हैं।

कैफीन को कहें बाय-बाय
आप अगर गर्भवती है या फिर इससे संबंधित कोई इलाज करवा रही हैं, तो कैफिन का सेवन बिल्कुल बंद कर दें, क्योंकि इससे आपके इलाज में परेशानी भी आ सकती है।
 
कैफीन की बजाय ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी आप खाना खाने के दौरान या इसके बाद भी ले सकते हैं, क्योकि इसमें पाया जाने वाला पोलिफेनल गर्भधारण करने में मददगार होता है। 
 
शिशु पर ग्रीन टी का प्रभाव
एक शोध में यह बात सामने आई है कि ग्रीन टी का संबंध शिशु में स्पाइना बिफिडा से है, जिसका सबंध फोेलिक ऐसिड से होता है। ग्रीन टी उस प्रक्रिया को प्रभावित करता है, जिसके जरिए हमारा शरीर फोलिक एसिड हासिल करता हैं।
 
ग्रीन टी पीने से महिलाओं में गर्भधारण की उम्मीद दुगनी हो जाती है। इससे ऐग्स ज्यादा मैच्योर होने लगते हैं। इतना ही नहीं पुरूषों के लिए भी यह बहुत लाभकारी है। इसे पीने से स्पर्म काउंट में वृद्धि आती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »