19 Apr 2024, 14:47:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

ऐसे पता लगाएं गर्भ में लड़का है या लड़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2017 1:04AM | Updated Date: Jan 17 2017 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक नए शोध में खुलासा हुआ है कि होने वाली मां के ब्लड प्रेशर से बच्चे के लिंग का पता चल सकता है। इसके मुताबिक, गर्भधारण से पहले जिन महिलाओं का ब्लड प्रेशर कम होता है, उनके द्वारा बेटी को जन्म देने की संभावना ज्यादा होती है।  

 
कनाडा के माउंट सिनाई अस्पताल में एंडोक्रेनोलॉजिस्ट डॉ. रवि रत्नाकरण के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने पाया कि हाई ब्लड प्रेशर महिला द्वारा लड़के को जन्म देने का संकेत है, जबकि कम ब्लड प्रेशर लड़की को जन्म देने का संकेत है। 
 
रत्नाकरण के मुताबिक, इससे पता चलता है कि गर्भाधान से पहले महिला का ब्लड प्रेशर एक ऐसा तथ्य है, जिसके बारे में अभी तक ध्यान नहीं दिया गया था और यह तथ्य गर्भ में पलने वाले बच्चे के लिंग से जुड़ा है। 
 
नए शोध के साथ शोधकताओं ने मां की गर्भाधान से पहले की सेहत और बच्चे के लिंग के बीच संबंध तलाशा है। शोध फरवरी 2009 में शुरू किया गया था। इसमें चीन की 3,375 महिलाओं को शामिल किया गया था। इसमें गर्भाधान से पहले मां का हाई ब्लड प्रेशर गर्भ में लड़का होने का संकेत देता मिला। यह शोध अमेरिकन जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन में प्रकाशित हुआ। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »