20 Apr 2024, 13:23:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

जीभ से लगाएं बीमारी का पता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2017 11:48PM | Updated Date: Jan 8 2017 11:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने ज्यादातर मुंह, कान, नाक या आंखों से संबंधित बीमारियों के बारे में ही सुना होगा लेकिन क्या जीभ से भी जूड़ी कई तरह की परेशानियां होती है। जीभ से न सिर्फ खाने के स्वाद का पता लगता है बल्की जीभ हमारे स्वास्थ का भी संकेत देती है। 

 
जीभ हमारे शरीर का अहम हिस्सा होती है। आइए जानें कि जीभ में होने वाली आम समस्याएं और उनके कारण क्या हैं और यह स्वास्थ्य के क्या संकेत देती है। 
 
जीभ सूखना
अक्सर जीभ पर सूखापन महसूस होना डिहाइड्रेशन व सलाइवरी ग्लैंड के डिस्ऑर्डर के कारण होता है। यदि आपको जीभ पर सूखापन या खींचाव में से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो डॉक्टर से तत्काल संपर्क करें।
 
सफेद कोटिंग होना
एक स्‍वस्‍थ जीभ के ऊपर गहरी गुलाबी, चिकनी और सफेद रंग की पतली परत वाली होती है। लेकिन अगर यह परत मोटी सफेद और हल्‍का पीलापन लिये हुए है तो यह पाचन तंत्र में गड़बड़ी का संकेत हो सकती है। इससे यह भी पता चलता है कि आपने एंटिबॉयटिक दवाओं का सेवन ज्यादा मात्रा में किया है और इससे आपके मुंह के बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ गया है। 
 
आयुर्वेद के अनुसार, जीभ का फीका रंग शरीर में ब्‍लड की कमी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा चीन में की जाने वाली चिकित्‍सा में यह भी माना जाता है कि जीभ का फीका रंग फेफड़े में किसी प्रकार की समस्‍या का संकेत भी हो सकता है। 
 
छाले होना
जीभ पर छाले होना यूं तो एक आम समस्या है। इसके पीछे तनाव, चिंता और हॉर्मोन में हो रहे बदलाव कारण हो सकते हैं। छाले शरीर में एलर्जी रिएक्शन, वायरस इंफेक्शन और इम्यून डिसऑर्डर का संकेत हो सकते हैं। यह कैंसर का लक्षण भी हो सकता है।
 
जीभ का लाल रंग होना 
अगर जीभ का रंग बहुत अधिक लाल हो गया है तो यह शरीर में विटामिन बी और आयरन की कमी की ओर इशारा करता है। जबकि आयुर्वेंद इसे आंतों की गर्मी का संकेत मानते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »