19 Apr 2024, 23:41:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

सिरदर्द हो तो पीएं ये जूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2016 4:28PM | Updated Date: Dec 8 2016 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भागदौड़ भरी जिदंगी में आज ज्यादातर लोग सिरदर्द की परेशानी से ग्रस्त रहते है। अचानक से सिर में दर्द होना किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाएं तो कई तरह का नुकसान हो सकता है।
 
इसलिए सिरदर्द होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। आप अपने घर में भी कुछ तरीके अपनाकर सिरदर्द से राहत पाने की कोशिश कर सकते है। आज हम आपको सिरदर्द से राहत पाने के लिए होममेड जूस बनाने के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से राहत पा सकते है।
 
सिरदर्द के कारण
सिर दर्द होने के कई कारण हो सकते है। आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बताएंगे, जिन कारणों के होने पर आप इस जूस का सेवन कर सकते है। 
कोल्ड और फ्लू 
थकावट
पोषक तत्वों की कमी
कंप्युटर पर अधिक देर तक बैठना
हाइपरटेंशन
तनाव
 
जूस बनाने की सामग्री:
1/2 कप नींबू का रस
1 चम्मच शहद
2 बूंद लेवेंडर ऑयल
 
बनाने की विधि:
इन सभी चीजों को 1 कप में मिक्स कर लें। बस आपका जूस तैयार हैं। इसको पीने से काफी आराम मिलता है। इस जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो सिर दर्द को कंट्रोल करता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »