19 Apr 2024, 16:38:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

सर्दी में गुड़ का सेवन करना है फायदेमंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2016 10:54AM | Updated Date: Nov 29 2016 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सर्दी के दिनों में गुड़ आपके लिए हर तरह से फायदेमंद होता है। यह स्वास्थ्य और पाचन के लिए लाभदायक साबित होता है।  
 
सर्दी, खांसी और जुकाम से राहत 
सर्दियों के दिनों में गुड़ का सेवन करने से गर्माहट मिलती है और यह सर्दी, खांसी और जुकाम से भी बचाता है। गुड़ की चाय पीने से फायदा मिलता है।
 
एलर्जी से बचाए
इन दिनों में गले और फेफड़ों में संक्रमण बहुत जल्दी फैलता है, इसलिए इससे बचने के लिए गुड़ का सेवन काफी मददगार साबित हो सकता है।
 
पाचन क्रिया दुरूस्त 
खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करने से पाचन दुरूस्त रहता है। खाना खाने के बाद थोड़ा गुड़ खाने से खाना आसानी से पच जाता है।
 
थकान दूर करें 
गुड़ का सेवन करने से मांसपेशियों, नसों और रक्त वाहिकाओं को थकान से राहत मिलती है।
 
खून की कमी दूर 
यह खून की कमी को भी दूर करने में भी काफी मददगार साबित होता है। इसके सेवन ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल हो जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »