18 Apr 2024, 06:11:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

रात को खाएं हल्‍का खाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2016 3:59PM | Updated Date: Sep 9 2016 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई लोग अक्सर रात को इतना अधिक खाना खा लेते हैं, जिसके दुष्परिणाम उन्हें अलग-अलग तरीके से भुगतना पड़ते हैं। रात को कम खाने की हिदायत आपने कई लोगों से सुनी होगी। जानते हैं इसका कारण क्या है। अगर नहीं, तो जानिए-
 
पाचन क्रिया
रात को अधिक खा लेने से पाचन क्रिया पर तो असर पड़ता ही है, साथ ही नींद भी नहीं आती। खाना ठीक से न पचने के कारण सुबह पेट पूरी तरह हलका भी नहीं हो पाता, जिससे पूरा दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है।
 
वजन बढ़ना
रात को ज्यादा खाना खाने से वजन बढ़ता है, क्योंकि रात का खाना खाने के बाद लोग तुरंत ही सोने चले जाते हैं, जिससे पाचन क्रिया के दौरान बर्न हुई कैलोरी और फेट चर्बी के रूप में शरीर में जमा होने लगती है।
 
ब्लड शुगर
रात को हलका खाना खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। कोशिश करें कि रात का खाना थोड़ा जल्दी खाएं और खाने के एक-दो घंटे बाद ही सोएं।
 
गैस और कब्ज 
रात को ऑइली और मसालेदार खाना खाने से अच्छे से पचता नहीं, जिससे गैस और कब्ज की समस्या होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »