खीरा सलाद में सबसे ज्यादा खाया जाता है। इसे खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर में ताजगी बनी रहती है और इसे सेंडविच या फास्ट में भी बहुत इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं इसके सेहत संबंधी फायदों के बारे में...
कब्ज से राहत : कब्ज होने पर खीरा खाने से पेट का परेशानी दूर होती है। इसे अपने खाने में जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना इसके सेवन से कब्ज से राहत पाई जा सकती है।
ब्लड प्रेशर : हाई ब्लडप्रेशर से राहत पाने के लिए खीरे का सेवन बहुत अच्छा होता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह शरीर को ठंड़ा रखता है।
कैंसर का खतरा कम : इसमें बहुत से ऐसे तत्व होते हैं, जो कैंसर से रोकथाम करने में मददगार हैं और यह बहुत अच्छा एन्टीआॅक्सिडेंट भी है, जिससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
वजन घटाने में मददगार : खीरे में कैलोरी बहुत कम और फाइबर ज्यादा होता है। मीड डे की भूख को शांत करने के लिए खीरा खाएं, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और वजन कम हो जाता है।
कोलेस्ट्रोल कंट्रोल : खीरे में कोलेस्ट्रोल बिल्कुल नहीं होता। दिल के मरीजों के लिए खीरा खाना बहुत अच्छा होता है। इसमें पाया जाने वाला स्ट्रेरोल तत्व कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है।
सिर दर्द दूर : आज कल हर 10 में से 7 लोग सिर दर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए खीरा सबसे बेहतर उपचार है।
मुंह की दुर्गंध : हर रोज दांत साफ करने के बावजूद भी मुंह से दुर्गंध आ रही हो, तो मुंह में एक खीरे का टुकड़ा रख लें। इससे सारे जीवाणु मर जाएंगे।