17 Apr 2024, 02:24:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

प्रेग्नेंसी के बाद कंट्रोल होगा वजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2016 12:35PM | Updated Date: Sep 5 2016 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्यादातर महिलाओं का डिलिवरी के बाद वजन बढ़ने लगता है और पहले जैसी स्लिम होने पर उन्हें काफी मेहनत करना पड़ती है, लेकिन अगर महिलाएं डिलिवरी के बाद बच्चे की देखभाल के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी थोड़ी सजग हो जाएं तो दोबारा अपना फिगर पहले जैसा पा सकती हैं। ऐसे में बिना किसी डॉक्टर की सलाह के कोई एक्सरसाइज या वर्कआउट शुरू न करें।
 
डिलिवरी नॉर्मल हो या सिजेरियन, शुरुआती दिनों में धीरे-धीरे वर्कआउट करें। डिलिवरी के एक हफ्ते बाद रोज सुबह दस मिनट तक थोड़ा घूमें या कुछ आसान आसन करें। धीरे-धीरे अपने वर्कआउट का समय बढ़ाएं और पूरी तरह रिकवर होने के बाद ही स्ट्रेस लें।
 
रोजाना आठ से दस गिलास पानी पीएं। पानी शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन करता है और वर्कआउट से होने वाले स्ट्रेस को दूर करता है।
 
एक बार में पेटभर खाना न खाएं। डिलिवरी के बाद डाइटिंग का तो कतई न सोचें। इससे आपका वजन जरूर गिरेगा, पर हेल्दी तरीके से नहीं।
 
ऐसे में दिन में कई बार खाएं, लेकिन कम मात्रा में डाइट लें। चाहें तो सॉलिड डाइट की जगह सूप और जूस ले सकती हैं।
 
स्तनपान से न कतराएं, क्योंकि स्तनपान से कैलोरी बर्न होती है। डॉक्टरों का मानना है कि रोज स्तनपान कराने से शरीर से 500 कैलोरी घटती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »