26 Apr 2024, 04:37:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

Hot समर में भी सोए चैन की नींद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2015 12:53PM | Updated Date: Apr 28 2015 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेड पर सूती चादर बिछाए 
गहरे रंग की और मोटी पदार्थ से बनी सूती चादरें असुविधाजनक हो सकती हैं, जबकि नायलॉन, सिल्क और पॉलिएस्टर आपके शरीर के तापमान को बढ़ाते हैं। गर्मियों में हमेशा हलके रंग की सूती चादरों का उपयोग करें।
 
 
इलैक्‍टॉनिक सामानों को बंद रखे
लेपटॉप, कंप्यूटर और यहाँ तक कि टेलिविज़न भी कुछ गर्मी उत्पन्न करते हैं जो आपके कमरे को गर्म बनाते हैं। प्रकाश देने वाले स्त्रोतों जैसे बल्ब आदि को भी बंद रखें। इससे आपका कमरा ठंडा रहेगा। गर्मियों में ठंडक पाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
 
 
ढीले सूती कपड़े पहनें
नायलॉन के कपड़े या कसे हुए हुए कपड़े पहनने से गर्म हवा अंदर ही रह जाती है जिससे आपको गर्मी महसूस होती है। रात में ढीले ढाले सूती कपड़े पहनें। यह गर्मियों में सोने का सबसे अच्छा तरीका है।
 
 
ठंडे पानी में पैर डुबाकर रखें 
गर्मियों में अच्छी तरह सोने के लिए इस सलाह पर अमल करें। यदि आपके पैरों के तलुए ठंडे होंगे तो आपके शरीर का तापमान भी कम हो जाएगा। सोने से पहले अपने पैरों बर्फ़ जैसे ठंडे पानी में डुबाकर रखें।
 
 
नहायें 
सोने से पहले नहायें। इससे आपको पूरी रात ठंडक महसूस होगी। हो सकता है कि इससे पूरी रात आराम न मिले परन्तु इससे आपके शरीर का तापमान कम हो जाता है।
 
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »