20 Apr 2024, 14:24:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करें ये आहार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2016 12:47PM | Updated Date: Aug 17 2016 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महिलाएं सारा दिन घर और परिवार की देखभाल करती हैं। हर वक्त उनकी जरूरतों का ही ख्याल रखने में अपनी सारी जिंदगी बिता देती हैं। सबकी देखभाल करने के बाद औरतों को अपनी सेहत का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम बीमारी है। थोड़ी-सी जागरूकता से इस बीमारी से लड़ा जा सकता है। अगर महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से बचना चाहती हैं तो उन्हें नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराना चाहिए। इसके अलावा बहुत से ऐसे सुपरफूड भी हैं, जिनके सेवन से महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से बच सकती हैं।

हल्दी

हल्दी हर घर में आसानी से मिल जाती है। इसमें कैंसर से लड़ने के बहुत गुण होते हैं। इसे अपने आहार में शामिल करके ब्रेस्ट कैंसर से बचा जा सकता है। सुबह एक चुटकी हल्दी को एक गिलास पानी के साथ पीने से भी फायदा मिलता है।
 
अलसी के बीज
अलसी के बीजों को सलाद या दही में मिलाकर खाने से लाभ होता है।
 
अंगूर
अंगूर ब्रेस्ट कैंसर के होने खतरे को कम करता है। 
 
ब्रोकली
हर किसी को अपने भोजन में ब्रोकली जरूर शामिल करना चाहिए। इससे कैंसर का खतरा टल जाता है।
 
लहसुन
लहसुन में पाए जाने वाले तत्व कैंसर के सेल्स को मारने में सहायक हैं। रोज सुबह खाली पेट लहसुन की कली को पानी के साथ खाना चाहिए।
 
पालक
पालक एंटीआॅक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो कैंसर से लड़ने में मददगार है।
 
विटामिन डी
धूप में बैठकर, दूध और अंडे जैसे पदार्थों को सेवन करने से भी इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »