19 Apr 2024, 05:28:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

खुद करें दांतों की समस्याएं हल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2016 11:51AM | Updated Date: Aug 12 2016 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल दांतों से जुड़ी परेशानी का सामना हर दस में से सात लोगों को करना ही पड़ता है। इससे राहत पाने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना पड़ती है, लेकिन कुछ घरेलू उपाय कर दांतों की किसी भी तरह की तकलीफ से छुटकारा पा सकते हैं। 
 
मुंह से बदबू
दांतों की रोज सफाई करने के बाद भी मुंह से बदबू आती हो तो सलाद और कैल्शियम वाले आहार खाएं। दिन में दो बार दांत जरूर साफ करें।
 
मसूढ़ों से खून निकलना
दांतों पर दबाव डालकर ब्रश करने से भी मसूढ़ों में से खून निकलना शुरू हो जाता है। सॉफ्ट ब्रश ही इस्तेमाल करें। फिर भी परेशानी रहे तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
 
कमजोर दांत
कुछ ठंडा या गर्म खाने के बाद अगर दांतों में चीस पड़ती है, तो कुछ भी खाने के बाद कुल्ला करें।
 
छाले
मुंह में लगातार छाले हों तो अमरूद के पत्ते चबाएं। इससे छाले नरम पड़कर धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।
 
पायरिया 
मुंह से बदबू, मसूढ़ों में सूजन और खून निकलने को पायरिया कहते हैं। इसमें डॉक्टर की राय जरूर लें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »