24 Apr 2024, 13:51:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

वजन कम करने के लिए खाएं अपनी पसंद का खाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2016 1:52PM | Updated Date: Jul 16 2016 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ह्युस्टन। अगर आप डाइटिंग कर रहे हैं और आपका वजन नहीं घट रहा है तो संभव है कि आप गलत तरीका अख्तियार कर रहे हैं और शोधकर्ताओं का कहना है कि लोग पसंदीदा व्यंजन के बदले में अपनी पसंद के स्वस्थ भोजन चुनने के कम पसंद वाले भोजन चुनने की रणनीति गलत साबित हो सकती है।
 
अमेरिका की बायलर युनिवर्सिटी की मेरेडिथ डेविड ने बताया, हमारा शोध बताता है कि अपनी पसंद के भोजन का त्याग करने का नियम बनाने की जगह, लोगों को अपनी पसंद के स्वस्थ भोजन को अपनाना चाहिए। डेविड ने कहा, खुद को अपनी पसंद के भोजन से रोकने वाले लोग अपना वजन कम करने में असफल रह सकते हैं।
 
उन्होंने कहा, इसकी जगह वे अपनी पसंद के स्वस्थ भोजन अपना सकते हैं। डेविड ने कहा, हमारे आंकड़ें दिखाते हैं कि आम तौर पर ऐसे लोग अपने लक्ष्य प्राप्त करने में अधिक सफल होते हैं जो अपने भोजन में अपनी पसंद के स्वस्थ व्यंजन को शामिल करते हैं और अस्वस्थ व्यंजनों का त्याग करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »