23 Apr 2024, 12:11:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

एयर कंडीशनर डाल रहा है मुसीबत में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2016 2:18PM | Updated Date: Jul 9 2016 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गर्मियों में एसी हर वक्त चलता है फिर चाहे वो घर हो या आॅफिस। सर्दियों और बारिश में आॅफिस को अनुकूल बनाए रखने के लिए एसी चलायमान रहता है। क्या आप जानते हैं कि हर समय एसी के सामने बैठे रहने की आपकी यह आदत कई परेशानियों को कारण बन सकती हैं। एक शोध के मुताबिक, एसी स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इससे बनने वाला आर्टीफिशल वातावरण हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए नुकसानदायक है।  
 
मोटापा: यह बात बिल्कुल सही है कि लगातार एसी में बैठने से मोटापा बढ़ने लगता है, क्योंकि इससे शरीर की उर्जा खर्च नही होती और चर्बी बढ़ने लगती है। 
 
मांसपेशियां: सारा दिन एसी के सामने बैठे रहने से मांसपेशियों में खिचाव आ जाता है। इससे सिर में दर्द भी रहने लगता है। 
 
सांस : एसी के फिल्टर में बहुत बारीक से मिट्टी के कण चले जाते हैं। इस कारण गले में खराश, छींके और कई बार कुछ लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है। 
 
थकावट: ज्यादा देर एसी में बैठने पर थकान होती है। जिन लोगों का पूरा आॅफिस एयर कंडिशंड है, उन्हें जुकाम या फ्लू जैसी बीमारी हो सकती है।
खुश्क : एसी में कई घंटे लगातार बैठे रहने से स्किन ड्राई होने लग जाती है। थोेड़ी -थोड़ी देर बाद मॉइश्चराजर लगाते रहें।
 
गर्मी : जो लोग एसी में बैठने के आदी होते हैं। उनके लिए धूप सहन करना मुश्किल हो जाता है। 
 
जोड़ : एसी से निकलने वाली हवा से शरीर में जोड़ों के दर्द की परेशानी भी हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »