26 Apr 2024, 05:07:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

ऐसा करने से गायब हो जाएगी पेट की चर्बी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2016 11:37AM | Updated Date: Jun 23 2016 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोटापा कंट्रोल करने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैंं और डाइट प्लान का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ लोग एक्सरसाइज नहीं कर पाते। ऐसे लोग घरेलू नुस्खों का सहारा लेकर वजन कम कर सकते हैं। बारिश में भी वजन कम करना आसान हैं, क्योंकि इस मौसम में खाने-पीने की आदतें अपने आप ही बदल जाती है। लिक्विड चीजें जैसे- पानी, जूस, शैक्स आदि का सेवन ज्यादा किया जाता है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं, तो इन नुस्खों को रोजाना रुटीन में शामिल करें। 

1. नींबू पानी... 
चर्बी कम करने के लिए अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी से करें। गुनगुने पानी में नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिला कर रोज सुबह इसका सेवन करें। एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहेंगा और वजन कम होना शुरू हो जाएगा। इससे पेट की चर्बी भी तेजी से घुलती है।
 
2. पानी खूब पीएं...
वजन कम करना है, तो सारा दिन थोड़ा-थोड़ा पानी पीएं। दिन में 10- 12 गिलास पानी जरूर पीएं। इससे पेट ठीक रहता है। इससे वजन तो कम होगा ही स्किन भी चमकेगी।
 
3. फास्टफूड नहीं... 
रसोई से फास्ट फूड को दूर रखें, ताकि हाई कैलोरी आपके शरीर में फालतू चर्बी इक्कीसी न कर सकें। यह चीजें पेट में स्वेलिंग करते हैं, जिससे पेट की चर्बी बढ़ने लगती है।  इसकी बजाए लिक्विड चीजें भरपूर मात्रा में लें। जूस, लस्सी, नींबू पानी आदि।

4. हरी सब्जियां...
फ्राई सब्जियों की बजाएं उबली हरी सब्जियों का सेवन करें। सूप बनाकर पीएं। फाइबर युक्त खाने की मात्रा बढ़ा लें। फल, साबुत अनाज और हरी सब्जियों पर ज्यादा जोर दें।
 
5. कैलोरी का ध्यान...
पूरे दिन में आप कितनी कैलोरी लेते हैं। इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए।  इससे आपको पता रहेगा कि आप ऐसी कौन सी चीज सबसे ज्यादा खाती हैं, जिससे मोटापा बढ़ रहा है। उस चीज का सेवन बंद कर दें।
 
6. खाना त्यागें नहीं...  
बहुत सारे लोगों को लगता है कि खाना-पीना छोड़ देने से वह पतले हो जाएंगे। अगर आपको भी ऐसा ही लगता है, तो आप गलत हैं। इससे वजन कम नहीं बल्कि थुलथुल (ढीला) हो जाएगा।
 
7. स्टार्च से रहें दूर...
चीनी और स्टार्च वाले आहार जैसे- आलू, पापड़, पेस्ट्री, ब्रेड, चावल आदि का सेवन न करें। इससे वजन घटाने में सहायता मिलेगी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »